
म्यांमार: सेना ने कहा- गोली मारो, पुलिसकर्मी का इनकार, भारत से बचाने की गुहार
AajTak
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 27 फरवरी को सेना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान जब म्यांमार के खामपत शहर में थान पेंग नाम के पुलिस जवान को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया तो उन्होंने उसे मानने से इनकार कर दिया. खान पेंग म्यांमार की पुलिस में लांस कॉर्पोरल के पद पर थे.
म्यांमार में चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल कर उस पर कब्जा करने वाली सेना और वहां की पुलिस में ही अब गतिरोध शुरू हो गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सेना के तख्तापलट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली चलाने के आदेश को पुलिस के कुछ जवानों और अधिकारियों ने मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद सेना के आदेश को नहीं मानने वाले ऐसे कई पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए भारत में शरण लेनी पड़ रही है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 27 फरवरी को सेना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान जब म्यांमार के खामपत शहर में थान पेंग नाम के पुलिस जवान को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया तो उन्होंने उसे मानने से इनकार कर दिया. खान पेंग म्यांमार की पुलिस में लांस कॉर्पोरल के पद पर थे. पीड़ित पुलिसकर्मी ने बताया कि अगले दिन उनसे एक अधिकारी ने पूछा कि आदेश नहीं मानने पर क्यों ना वो उसे ही गोली मार दें. इसके बाद 27 वर्षीय इस पुलिसकर्मी ने पुलिस बल से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद 1 मार्च को पीड़ित पुलिसकर्मी ने अपनी जान बचाने के लिए परिवार को खामपत में ही छोड़ दिया और उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम की सीमा को पार कर भारत में आ गए. उन्होंने कहा कि म्यांमार की पुलिस से बचने के लिए तीन दिन तक उन्होंने रात में यात्रा की.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












