
म्यांमार में TikTok पर सेना के जवान ने कहा, जहां मिले प्रदर्शनकारी मार दूंगा गोली
AajTak
तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को मौत की धमकी देने के लिए सशस्त्र म्यांमार सेना के सैनिक और पुलिस जवान टिकटॉक का उपयोग कर रहे हैं. वहीं इसको लेकर उठ रहे सवाल के बाद चीनी कंपनी टिकटॉक के प्रमुख ने कहा है कि हिंसा को भड़काने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है.
बीते महीने भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में वहां की सेना ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार का तख्ता पलट करते हुए सत्ता पर कब्जा जमा लिया. अब इसके विरोध में वहां की आम जनता और सेना आमने-सामने हैं. हर दिन वहां विरोध-प्रदर्शन के दौरान सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो रही हैं. इसी कड़ी में अब म्यांमार की सेना के जवान टिकटॉक वीडियो के जरिए लोगों को बंदूक दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दे रहे हैं. तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को मौत की धमकी देने के लिए सशस्त्र म्यांमार सेना के सैनिक और पुलिस जवान टिकटॉक का उपयोग कर रहे हैं. वहीं इसको लेकर उठ रहे सवाल के बाद चीनी कंपनी टिकटॉक के प्रमुख ने कहा कि हिंसा को भड़काने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है. डिजिटल राइट्स ग्रुप म्यांमार और आईसीटी फॉर डेवेलपमेंट (MIDO) ने कहा कि उसे 800 से अधिक ऐसे सैन्य वीडियो मिले हैं जो बढ़ते रक्तपात के समय प्रदर्शनकारियों को और उत्तेजित कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस खूनी संघर्ष में सिर्फ बुधवार को 38 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












