
मौसम विभाग का दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों पर अगले 2 दिनों तक यात्रा न करने की चेतावनी
ABP News
Meteorological department on Monsoon: मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेन्नामनी ने कहा कि उत्तर पश्चिम जैसे राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले अच्छी बारिश हुई है.
Meteorological department on Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने से मौसम खुशगवार बना हुआ है. जबकि पहाड़ी इलाकों से लैंडस्लाइड की खबरें आई हैं. इसको लेकर मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेन्नामनी से एबीपी न्यूज़ ने बात की. उन्होंने बताया कि मॉनसून एक्टिविटी एरिया टू एरिया होता है. पहले महाराष्ट्र में काफी बारिश हुई था और अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से लगता हुआ इलाका है और उसके बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का इलाका रहेगा. उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा क्लाउड दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड की तरफ है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेन्नामनी ने कहा कि हिमाचल के सोलन जैसे इलाकों में 100 से 116 सेंटीमीटर बारिश हुई है. पहाड़ी इलाकों में काफी बारिश हुई है, इसलिए लैंडस्लाइड की खबरें आई है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












