
'मौत के बाद भी इस्तेमाल हुआ था RG कर अस्पताल की पीड़िता का मोबाइल नंबर' परिवार का बड़ा आरोप
AajTak
आरजी कर मामले में पीड़िता का परिवार कोर्ट में आरोप लगा रहा है कि पीड़िता की मृत्यु के बाद भी उसके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया और उसका व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया जाना एक रहस्यमय घटना है. परिवार ने यह मुद्दा कोलकाता की निचली अदालत में उठाया है और सीबीआई से जांच की मांग की है.
कोलकाता के आरजी कर मामले में एक नया मोड़ आया है, जहां पीड़िता के परिवार ने कोलकाता की निचली अदालत में गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का दावा है कि उनकी बेटी के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल उसकी मृत्यु के बाद भी किया गया और उसे एक व्हाट्सएप्प ग्रुप से हटा दिया गया. यह मामला सोमवार को सियाल्दह कोर्ट में पेश किया गया, जहां पीड़िता के वकील राजदीप हलदर ने कोर्ट के सामने एक गोपनीय दस्तावेज पेश किए.
इस दस्तावेज में उन जानकारी के बारे में बताया गया है, जिन्हें परिवार ने विभिन्न प्लेटफार्मों से इकट्ठा किया है. परिवार का कहना है कि पीड़िता की मृत्यु के कुछ महीनों बाद भी उसके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हुआ था. यह जानकारी व्हाट्सएप्प ग्रुप की गतिविधियों से मिली है.
यह भी पढ़ें: आरजी कर करप्शन केस: एक्स. प्रिंसिपल संदीप घोष की इस याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज
मोबाइल फोन सीबीआई की ही कस्टडी में है!
वकील का यह भी दावा है कि आरजी कर मामले के बाद कोलकाता पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था, बाद में यह सीबीआई के हवाले कर दिया गया. तभी से मोबाइल फोन सीबीआई की ही कस्टडी में है.
सियाल्दह कोर्ट के जज ने सीबीआई से केस डायरी की मांग की है और अगली सुनवाई में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही पीड़िता के पिता ने कोर्ट के बाहर कहा, "हम मानते हैं कि मेरी बेटी की मौत का राज उस मोबाइल फोन में छुपा है. हमें अचानक पता चला कि उसकी मौत के कुछ महीनों बाद उसका नंबर व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया गया."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










