
'मौत के बाद क्या होता है', इंटरनेट पर सर्च करने के बाद किशोरी ने दी जान
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने 'मृत्यु के बाद क्या होता है' ऑनलाइन सर्च करने के बाद आत्महत्या कर ली. लड़की के इस कदम से आसपास के लोग भी आहत हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 17 वर्षीय लड़की ने 'मृत्यु के बाद क्या होता है' ऑनलाइन सर्च करने के बाद आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जानकारी के अनुसार मृतक एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और नागपुर में आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर की इकलौती संतान थी.
ऑनलाइन मंगाया था चाकू
बताया जाता है कि लड़की अक्सर मृत्यु और विदेशी संस्कृतियों के बारे में जानकारी सर्च करती थी. पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर पहले अपनी कलाई पर चाकू से वार किया और फिर 'पत्थर के ब्लेड वाले चाकू' से क्रॉस के निशान बनाए. फिर उसने अपनी जान देने के लिए अपना गला रेत लिया. चाकू उसने ऑनलाइन मंगाया था.
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां एक गृहिणी है. सोमवार को सुबह करीब 5.45 बजे छत्रपति नगर इलाके में अपने घर के अंदर उसने बेटी को खून से लथपथ पाया. जिससे वह घबरा गई. इसके बाद सूचना लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: नागपुर: प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाया, प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
धंतोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. जांच में पाया गया है कि लड़की गूगल पर "मृत्यु के बाद क्या होता है" के बारे में जानकारी खोज रही थी. साथ ही उसने अपनी डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा था.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







