
मोहाली वीडियो लीक: लड़की के मोबाइल से 12 वीडियो रिकवर, MMS कांड में चैट से हुए कई खुलासे
AajTak
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है. इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं. पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी हासिल की है, जिसके मुताबिक आरोपी छात्रा किसी मोहित से चैट कर रही थी. अब इस मोहित नाम के शख्स की तलाश शुरू हो गई है.
चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है. सात दिनों तक पुलिस रिमांड में भेजे गए तीनों आरोपियों (छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा) से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं. छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं.
हालांकि पुलिस की माने तो रिकवर किए गए सभी वीडियोज उसके अपने हैं. पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी हासिल की है, जिसके मुताबिक आरोपी छात्रा किसी मोहित से चैट कर रही थी. वह छात्रा को वीडियो और फोटोज डिलीट करने को कह रहा है. इस पर आरोपी छात्रा कहती है, 'आज मरवा ही दिया था. क्योंकि एक छात्रा ने उसे एक नहाती हुई छात्रा की फोटो लेते हुए देख लिया था.'
वहीं आरोपियों के वकील और पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन में एक अन्य छात्रा की फोटो होने की बात कही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने आरोपी छात्रा के अलावा उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है. पुलिस ने छात्रा का लैपटॉप भी कब्जे में लिया है.
ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस गई थी छात्रा
आरोपी छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड सनी मेहता को खुद के ही वीडियो भेजकर मुसीबत मोल ले ली थी. बॉयफ्रेंड धोखेबाज निकला और उसने सभी वीडियोज अपने दोस्त रंकज वर्मा के साथ साझा कर दिए. फिर रंकज उसके वीडियो को वायरल करने के नाम पर उससे दूसरी छात्राओं के वीडियो और फोटो की डिमांड कर रहा था.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि रंकज वर्मा और छात्रा का बॉयफ्रेंड सनी मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. आरोपी छात्रा का बाकायदा बयान है कि उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता उसे ब्लैकमेल कर रहा था, उसके पास उसका अश्लील वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो दूसरी लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










