
मोहाली में फोर्टिस अस्पताल करेगा 950 करोड़ का निवेश, 5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
AajTak
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि फोर्टिस हेल्थकेयर मोहाली में 950 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. नया हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स 13.4 एकड़ में बनेगा, जिससे 5000 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. यह प्रोजेक्ट पंजाब को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बनाएगा. साथ ही कहा कि सरकार मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर भी जोर दे रही है.
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि फोर्टिस हेल्थकेयर मोहाली में अपने मौजूदा अस्पताल का विस्तार करने के लिए 950 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा. इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 5000 युवाओं को रोज़गार मिलेगा. इस विस्तार के तहत कई नए बेड जोड़े जाएंगे और इसे एक विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में डेवलप किया जाएगा.
संजीव अरोड़ा ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल मोहाली का नया एकीकृत हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स 13.4 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला होगा. साथ ही कहा कि फोर्टिस का जमीन संबंधी पुराना विवाद थी, उसका समाधान कर दिया गया है.
ये प्रोजेक्ट 2500 से ज्यादा लोगों को सीधे और 2200 से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगा. इससे पंजाब उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बनेगा. संजीव अरोड़ा ने आगे कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ और जीवंत पंजाब के लिए सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.
मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब में फोर्टिस हेल्थकेयर के निवेश और विस्तार योजना का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू और बाढ़ के बाद फैली बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है., क्योंकि फ्लडिंग में कई पशुओं की मौत हुई थी, इससे बीमारियां उत्पन्न हुईं. उन्होंने कहा कि पंजाब अब मेडिकल एक्सीलेंस का केंद्र बन रहा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








