
मोहाली की आकृति ने UPSC परीक्षा में मारी बाजी, शेयर की अपनी सक्सेस स्टोरी
AajTak
पंजाब के मोहाली की निवासी आकृति ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने बताया कि भविष्य में वह बच्चों और महिलाओं के विकास के क्षेत्र में कार्य करना चाहती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना उनका मुख्य लक्ष्य है. आजतक से आकृति ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की. देखें वीडियो.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











