
मोहसिन नकवी की नौटंकी के पीछे बांग्लादेश चुनाव! T20 वर्ल्ड कप में बायकॉट से पाकिस्तान का पलटना तय
AajTak
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के बहिष्कार के फैसले के चलते संकट में है. यह फैसला क्रिकेट से ज्यादा राजनीतिक माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, PCB चेयरमैन नक़वी बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के बाद अपने रुख में बदलाव कर सकते हैं.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रह गया है. यह मैच सियासी फैसलों, कूटनीतिक दबावों और आर्थिक हितों के जाल में फंसता नजर आ रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले के बाद अब यह सवाल गहराता जा रहा है कि क्या यह फैसला स्थायी है या फिर पाकिस्तान आदतन फिर पलटी मार देगा.
पाकिस्तान का अपनी बात से पलटने का इतिहास बहुत पुराना रहा है. एशिया कप में भी पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी और खूब ड्रामेबाजी की थी. लेकिन पाकिस्तान ने पूरा टूर्नामेंट खेला था. ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या इस बहिष्कार के पीछे भी पाकिस्तान की कोई नापाक मंशा है...
यह भी पढ़ें: करोड़ों का नुकसान, फजीहत और टोटल बायकॉट... ICC ने पाकिस्तान को सुना दिया फाइनल अल्टीमेटम!
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी जो देश के गृहमंत्री भी हैं वह बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के बाद अपने रुख में नरमी दिखा सकते हैं. मौजूदा बांग्लादेशी सरकार का नेतृत्व मोहम्मद यूनुस कर रहे हैं. माना जा रहा है कि उनके हटने के बाद हालात बदल सकते हैं. ऐसे में नक़वी के यू-टर्न लेने की अटकलें तेज हो गई हैं.
नकवी ले सकते हैं यू-टर्न
एक सूत्र ने कहा, 'नकवी एक क्रिकेट प्रशासक से ज्यादा एक राजनेता हैं. राष्ट्रीय टीम की भलाई उनकी प्राथमिकता नहीं दिखती. यह फैसला राजनीतिक संदेश देने के लिए लिया गया है और चुनाव के बाद इसमें बदलाव पूरी तरह संभव है.' सूत्र के अनुसार, बांग्लादेश में चुनाव के बाद भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए दो दिन का समय बचेगा, जिसमें परिस्थितियां पलट सकती हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











