
मोहम्मद शमी ने डाली 1 करोड़ वाली गाड़ी के साथ फोटो, फैन्स बोले- भाई धीरे चलाना
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी नई कार के साथ तस्वीर शेयर की है. श्रीलंका सीरीज़ से पहले यह फोटो वायरल हो गई है. अब फैन्स ने उनसे अपील की है कि वह धीरे ही गाड़ी चलाएं. मोहम्मद शमी लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं.
टीम इंडिया को 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाना है. सीनियर बॉलर मोहम्मद शमी भी इस सीरीज़ के साथ वापसी कर रहे हैं, वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए शमी की फॉर्म और फिटनेस काफी अहम है. इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मोहम्मद शमी ने अपनी लाल रंग की जैगुआर कार के साथ फोटो शेयर की है, फैन्स इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं. शमी ने पिछले साल जुलाई में ही जैगुआर की एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार खरीदी थी. मोहम्मद शमी की यह फोटो वायरल हुई तो लोगों ने उन्हें ऋषभ पंत की याद दिलाई और तेज़ रफ्तार गाड़ी ना चलाने की सलाह दी.
Ab toh kisi cricketer ko car k sath dekh k rishabh pant yaad aata hai...
Bhayya ji , driver karlo ek India wants you to be safe @RishabhPant17 @therealkapildev
फैन्स ने लिखा कि प्लीज़ धीरे ही गाड़ी चलाएं, कुछ फैन्स ने लिखा कि ये बहुत तेज़ वाली गाड़ी है, भाई संभालकर. फैन्स ने लगातार मोहम्मद शमी को तेज़ गाड़ी ना चलाने की सलाह दी. साथ ही उन्हें उनके कमबैक को लेकर शुभकामनाएं भी दीं.
Bhayya ji , driver karlo ek India wants you to be safe @RishabhPant17 @therealkapildev

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












