
मोहम्मद अजहरुद्दीन बोले- IPL ऑक्शन के 2 मिनट बाद ही विराट भाई का आया था मैसेज
AajTak
RCB ने केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन का विराट कोहली के साथ खेलने का सपना भी पूरा कर दिया. ऑक्शन के बाद अजहरुद्दीन के लिए एक और खुशी आनी बाकी थी. उन्हें एक अनजाने नंबर से मेसेज आया, जिसमें उनकी तारीफ की गई.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 37 गेंदों में शतक जड़कर सुर्खियों में आने वाले केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में जलवा बिखेरेंगे. IPL की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को 20 लाख में खरीदा है. इसके साथ ही RCB ने केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का विराट कोहली के साथ खेलने का सपना भी पूरा कर दिया. The very talented Mohammed Azharuddeen is #NowARoyalChallenger! 🤩 A huge warm welcome to the RCB #ClassOf2021. 🙌🏻 Price: 20L#PlayBold #BidForBold #WeAreChallengers #IPLAuction pic.twitter.com/B6ZYEyon4Z Mohammed Azharuddeen Welcome to RCB Family @RCBTweets#PlayBold #WeAreChallengers #IPLAuction pic.twitter.com/zreFTy5AZB ऑक्शन के बाद अजहरुद्दीन के लिए एक और खुशी आनी बाकी थी. उन्हें एक अनजाने नंबर से मेसेज आया, जिसमें उनकी तारीफ की गई. अजहरुद्दीन ने अंग्रेजी वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा को बताया कि नीलामी के दो मिनट बाद, विराट भाई का मेसेज मेरे पास आया, 'वेलकम टु RCB, ऑल द बेस्ट, विराट हियर. इस मेसेज ने मुझे काफी इमोशनल कर दिया. यह ऐसा था जिसके बारे में मैं सोच भी नहीं सकता था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











