
'मोहब्बत बरसा देना...' 19 की लड़की ने 70 साल के शख्स से की शादी!
AajTak
एक कपल की लव स्टोरी वायरल हो रही है. कपल की उम्र में 50+ का अंतर है. एक वीडियो में कपल ने 'इजहार-ए-मोहब्बत' से लेकर शादी तक के सफरनामे पर खुलकर बात की. दोनों की पहली मुलाकात, मॉर्निंग वाक पर निकलने के दौरान हुई थी. कपल की कहानी पर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेन्ट भी किए हैं.
मॉर्निंग वॉक पर निकली 19 साल की लड़की, 70 साल से एक शख्स से टकराई, दोनों में कुछ बातें हुईं और फिर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. कपल की लव स्टोरी वायरल हो गई है. लियाकत और शमाइला लाहौर में रहते हैं. लियाकत अली ने लव स्टोरी के लेकर खुलकर बात की.
लियाकत ने पहली मुलाकात को लेकर कहा, 'एक दफा ये (शमाइला ) जा रही थीं तो मैंने पीछे से गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया. इन्होंने मुझे पलटकर देखा. फिर क्या था, मोहब्बत हो गई.'
वहीं शमाइला से जब पूछा गया कि ये तो आपसे उम्र में काफी ज्यादा हैं? शमाइला ने तपाक से कहा, 'देखिए... इश्क में उम्र नहीं देखी जाती है, बस मोहब्बत हो जाती है. इसमें यह नहीं देखा जाता है कि क्या उम्र है, क्या जात है, बस हो गई मोहब्बत.'
एजगैप के कारण चर्चा में आए इस पाकिस्तानी कपल की कहानी पर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेन्ट भी किए हैं.
वहीं लियाकत अली ने भी इस बात में हां में हां मिलाते हुए कहा कि दिल जवां होना चाहिए, उम्र में क्या रखा है? शमाइला कहती हैं कि घरवालों ने रिश्ते को लेकर शुरुआत में ऐतराज तो जताया था, लेकिन उन्हें मना लिया.
बाद में घरवालों ने कहा कि जब आप लोग राजी हैं, तो फिर हम क्या ही कर सकते हैं. कपल ने बताया कि इस साल के शुरुआत में शादी की.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










