
मोहन यादव ने उत्तराखंड के CM से की बात... ऋषिकेश में MP का सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता; परिवार ने लगाई थी मदद की गुहार
AajTak
Software Engineer Missing in Rishikesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के अपने समकक्ष पुष्कर सिंह धामी से बात कर निवाड़ी जिले के हेमंत सोनी का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. इंजीनियर हेमंत ऋषिकेश में गंगा नदी में गिरने के बाद लापता हो गया था.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के अपने समकक्ष पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर बात की है और निवाड़ी जिले के हेमंत सोनी का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, जो ऋषिकेश में गंगा नदी में गिरने के बाद लापता हो गए थे.
दरअसल, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी (30) अपने दोस्त अक्षय सेठ और एक चचेरे भाई के साथ ऋषिकेश गए थे और कथित तौर पर 16 अक्टूबर को बजरंग सेतु पुल से गिर गए थे. वह कथित तौर पर 16 अक्टूबर को लक्ष्मण झूला के पास स्थित बजरंग सेतु पुल से गंगा नदी में गिर गए थे.
हेमंत के चचेरे भाई अमित सोनी ने बताया कि पुल निर्माणाधीन था और वहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था. हेमंत को एक फोन आया और वह बात करते हुए आगे गए, तभी अचानक उनके गिरने की आवाज सुनाई दी.
CM की अपील और परिवार की गुहार घटना के बाद से ही बचाव दल और स्थानीय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन नदी की तेज़ धाराएं इस प्रयास में बाधा डाल रही हैं. लापता व्यक्ति के परिवार और स्थानीय विधायक द्वारा मदद की अपील के बाद CM यादव ने धामी से फोन पर बात की. उन्होंने एनडीआरएफ (NDRF) और बचाव एजेंसियों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
हेमंत के चाचा भरत सोनी ने एक भावुक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारा भतीजा सुरक्षित घर लौट आए. वह हमारे घर का इकलौता चिराग है. चाहे सरकार हेलीकॉप्टर से खोज करे या एनडीआरएफ से, हम चाहते हैं कि वह मिल जाए."

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









