
मोस्ट टैलेंटेड और बिजनेसमैन के लिए खुला अमेरिका का रास्ता, ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड'
AajTak
अमेरिका ने 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम लॉन्च किया. इसमें व्यक्तियों के लिए $1 मिलियन और व्यवसायों के लिए $2 मिलियन फीस है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह अरबों डॉलर जुटाएगा. प्रोग्राम केवल असाधारण प्रतिभाओं को लाएगा, जो नौकरियाँ बनाएंगे और अमेरिका का समर्थन करेंगे। प्रशासन ने इसे वैश्विक कौशल और इनोवेशन बढ़ाने वाला क दम बताया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम के लिए एक एक्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है. इस प्रोग्राम में लोगों के लिए एक मिलियन डॉलर और कॉर्पोरेशन के लिए 2 मिलियन डॉलर की फीस तय की गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह प्रोग्राम बहुत सफल होगा और अरबों डॉलर जुटाएगा. इससे टैक्स कम होंगे, कर्ज चुकाया जाएगा और अन्य अच्छे काम होंगे.
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, "आज हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि THE TRUMP GOLD CARD लॉन्च किया जा रहा है. यह कार्ड व्यक्तिगत लोगों के लिए 1 मिलियन डॉलर और कॉरपोरेशनों के लिए 2 मिलियन डॉलर में उपलब्ध होगा. बहुत लंबे समय तक, हमारे देश में लाखों अवैध प्रवासियों ने प्रवेश किया है और हमारी इमिग्रेशन सिस्टम टूट चुकी थी."
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा के नियम बदले, नए एप्लिकेशन के लिए 88 लाख रुपये की फीस वसूलेगा US
ट्रंप ने आगे कहा, "अब समय आ गया है कि अमेरिकी लोग और अमेरिकी टैक्सपेयर्स हमारे कानूनी इमिग्रेशन सिस्टम से लाभान्वित हों. हम उम्मीद करते हैं कि THE TRUMP GOLD CARD बहुत जल्दी 100 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि जुटाएगा. इस पैसे का उपयोग टैक्स कम करने, विकास परियोजनाओं और हमारे कर्ज को चुकाने में किया जाएगा."
ग्रीन कार्ड के तहत आते थे 281000 लोग
अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लूटनिक ने बताया कि पहले रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड प्रोग्राम हर साल 2,81,000 लोगों को लाता था. इन लोगों की औसत आय 66,000 डॉलर थी और ये पांच गुना अधिक संभावना रखते थे कि वे सरकारी सहायता कार्यक्रमों पर जाएं. इसका मतलब था कि अमेरिका निचले स्तर के लोगों को ले रहा था. अब ऐसा नहीं होगा. केवल असाधारण और शीर्ष स्तर के लोग ही आएंगे, जो अमेरिकियों से नौकरी नहीं छीनेंगे. ये लोग व्यवसाय बनाएंगे और नौकरियां पैदा करेंगे. यह प्रोग्राम अमेरिका के ट्रेज़री के लिए 100 बिलियन डॉलर से अधिक जुटाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










