
मोरबी हादसा: Oreva के मालिक का कहीं अता पता नहीं, SIT बोली- सभी की जवाबदेही तय होगी
AajTak
मोरबी हादसे के बाद से गुजरात पुलिस द्वारा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ओरेवा कंपनी के खिलाफ भी शिकंजा कसा जा रहा है, कॉन्ट्रैक्टर से लेकर कंपनी के दूसरे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है. लेकिन ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल का कोई अता पता नहीं है.
मोरबी हादसे के बाद से गुजरात पुलिस द्वारा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ओरेवा कंपनी के खिलाफ भी शिकंजा कसा जा रहा है, कॉन्ट्रैक्टर से लेकर कंपनी के दूसरे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है. लेकिन ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल का कोई अता पता नहीं है. अब तक की पुलिस जांच से ये साफ हो चुका है कि इस हादसे के लिए एक नहीं कई लोग जिम्मेदार हैं. SIT की जांच में ये भी बात प्रमुखता से सामने आ रही है.
कल इसी कड़ी में SIT ने मोरबी के चीफ अधिकारी संदीप झाला से बुधवार को पूछताछ की थी. उसके बाद देव प्रकाश सॉल्यूशन्स के दफ्तर पर भी छापे डाले गए थे. ये वहीं कपनी है जिसे ओरेवा ने ब्रिज के रिनोवेशन का काम सौंपा था. इसके अलावा कॉन्ट्रैक्टर के घर पर भी तलाशी ली गई है. अब उस तलाशी में क्या मिला, ये अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन SIT के लिए इस समय ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल का मिलना ज्यादा जरूरी है. SIT के मुताबिक उससे अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि जैसे ही FSL रिपोर्ट आ जाएगी, उसके आधार पर जयसुख पटेल को समन भेजा जाएगा, जवाबदेही तय होगी.
वैसे पुलिस की जो रिमांड कॉपी सामने आई है, उसमें जोर देकर कहा गया है कि कोई भी आरोपी जांच में अपना सहयोग नहीं दे रहा है. रिपेयरिंग को लेकर भी किसी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. सभी एक दूसरे को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं. इस बारे में आजतक से बात करते हुए मोरबी के एसपी ने कहा था कि हम इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं. शुरुआत से लेकर हादसे वाले दिन तक, हर पहलू की बारीकी से जांच हो रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. किसी को भी बचाने की या राहत देने का काम नहीं होगा. अभी तक इस मामले में ओरेवा कंपनी के मैनेजर दीपक पारखे, दिनेशभाई दवे, टिकट क्लर्क मनसुख वालजीभाई, प्रकाशभाई लालजीभाई, सिक्योरिटीगार्ड अल्पेश भाई, दिलीप भाई और मुकेश भाई की गिरफ्तारी हुई है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







