
मोरबी हादसा: जामनगर के एक परिवार के 7 लोगों की मौत, गांव में सन्नाटा पसरा
AajTak
गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को केबल ब्रिज टूटने की घटना में जामनगर के एक गांव के परिवार के सभी सात सदस्यों की मौत हो गई. इस गांव में रहने वाले जडेजा परिवार के सात लोग रविवार को मोरबी के एक मंदिर से लौट रहे थे. बच्चों ने केबल ब्रिज घूमने की इच्छा जताई, जिसके बाद पूरा परिवार ब्रिज पर घूमने चला गया था.
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने ब्रिज के टूटने की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है. इस भयावह हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो गई है.मृतकों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है. लेकिन यह घटना जामनगर के एक परिवार पर कहर बनकर टूटी. ब्रिज टूटने से जामनगर के धरोल तालुका के जलिया देवानी गांव के एक परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई. इनमें पांच बच्चे शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में रहने वाले जडेजा परिवार के सात लोग रविवार को मोरबी के एक मंदिर से लौट रहे थे. बच्चों ने केबल ब्रिज घूमने की इच्छा जताई, जिसके बाद पूरा परिवार ब्रिज पर घूमने चला गया. लेकिन लौटकर नहीं आ पाया.
अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में पूरे जामनगर जिले में 10 लोगों की मौत हुई है. गांव के जडेजा परिवार के जिन सात सदस्यों की मौत हुई है, उनकी पहचान 30 साल की किरण बा प्रतापसिंह, जय गंभीर सिंह जडेजा (55), अस्मिता जडेजा (26), शिवराज सिंह प्रद्युमन सिंह जडेजा (9), देवंशीबा प्रताप सिंह जडेजा (6) और देवर्षिबा (5) के रूप में की गई है.
मोरबी हादसे में गांव के एक परिवार के सभी सदस्यों की मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. मृतकों का शव जब अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचा तो पूरा गांव उमड़ पड़ा. मृतकों का गांव में सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया. कहा जा रहा है कि प्रशासन ने गांव की घेराबंदी कर दी है.
बता दें कि गुजरात के मोरबी की मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज रविवार शाम को टूट गया था, जिसमें अब तक 143 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. गुजरात सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है. इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









