
मोरबी: 'हर चीज की हो बारीक जांच', PM मोदी का हाई लेवल मीटिंग में निर्देश, घटनास्थल का जायजा भी लिया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की है. उनकी तरफ से घटनास्थल का मुआयना भी किया गया है, जानने का प्रयास रहा है कि आखिर कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया. पीएम ने उन अधिकारियों से मुलाकात भी की है जो रेस्क्यू में शामिल थे.
गुजरात के मोरबी में हुए भयंकर हादसे के बाद आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का मुआयना किया. उनकी तरफ से सिविल अस्पताल जा पीड़ितों से भी मुलाकत की गई. पीएम ने उन अधिकारियों से भी बातचीत की जो रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थे.
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को शाम साढ़े छह बजे मोरबी में बड़ा हादसा हो गया था. सस्पेंशन ब्रिज टूटने की वजह से कई लोग नदी में डूब गए थे. उस हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं. अब उसी त्रासदी का मुआयना करने के लिए पीएम मोदी मोरबी पहुंचे थे.
पीएम ने किया घटनास्थल का मुआयना
सबसे पहले पीएम मोदी का काफिला उस जगह पर गया था जहां पर हादसा हुआ था. प्रधानमंत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का तो जायजा लिया ही, ये भी समझने का प्रयास किया कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे. जिस समय पीएम स्थिति का जायजा ले रहे थे, तब उनके साथ राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे.
वैसे जब पीएम घटनास्थल का मुआयना ले रहे थे, प्रशासन द्वारा उस बोर्ड को ढक दिया गया था जहां पर ओरेवा कंपनी का लोगो लगा था. असल में ओरेवा वो कंपनी है जिसने मोरबी ब्रिज का रिनोवेशन किया था. पिछले सात महीने से ये कंपनी ही इस ब्रिज की मरम्मत कर रही थी. खैर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीएम ने उन अधिकारियों से मुलाकात की जो रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थे.
पीड़ितों से की अस्पताल में मुलाकात

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










