
मोदी सरकार पर निशाना-राहुल की तारीफ... पाकिस्तान की करारी हार पर शाहिद आफरीदी ने ऐसे निकाली खीज
AajTak
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद लगातार विवाद बना हुआ है. पहले मैच कराने को लेकर बहस छिड़ गई थी. आखिर में मैच हुआ तो टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया. अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी पाकिस्तान के इस इंटरनेशनल बेइज्जती से बौखला गए हैं.
भारत ने पहले पाकिस्तान को जंग के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान धूल चटाई. इसके बाद एशिया कप 2025 में खेल के मैदान में भी करारी शिकस्त दी. मैच में पटखनी देने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर उनकी इंटरनेशनल बेइज्जती भी कर दी. इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. यही वजह है कि कभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग करता है, तो कभी एशिया कप से बाहर जाने की गीदड़भभकी देता है.
'इजरायल जैसा गाजा के साथ करता है...'
इस कड़ी में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है. वैसे तो वह कश्मीर को लेकर लगातार भारत विरोधी बयान देते रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. आफरीदी ने 'समा टीवी' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत की पाकिस्तान के साथ वैसा ही बर्ताव करती है, जैसा गाजा के साथ इजरायल करता है. उन्होंने कहा कि जब तक इनके टॉप लीडर हैं, ऐसा ही चलता रहेगा.
ये भी पढ़ें: अब पाकिस्तान की नहीं होगी भारत से सुपर-4 में भिड़ंत? बना नया समीकरण, UAE ना कर दे उलटफेर...
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में 'पॉलिटिकल इंजेक्शन'! ख्वाजा आसिफ को तो आ गई ऑपरेशन सिंदूर की याद
आफरीदी ने मोदी सरकार पर सत्ता में बने रहने के लिए लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का भी आरोप लगाया. आफरीदी ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता हासिल करने के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही है. उन्होंने धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. आफरीदी ने कहा कि ये जो सरकार है, मज़हब का कार्ड खेलती है. हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलती है. खुद को सत्ता में लाने के लिए ये बहुत ही गंदे क़िस्म की मानसिकता है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







