
मोदी, राहुल और केजरीवाल... तीनों के पास नहीं है कार, जानें किसके पास कितनी संपत्ति
AajTak
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. 5 फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले सभी दल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं. दिल्ली की चुनावी लड़ाई आप, कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मानी जा रही है. ऐसे में इन पार्टियों के तीन बड़े नेता, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी पर सभी की नजर है.
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. 5 फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले सभी दल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं. दिल्ली की चुनावी लड़ाई आप, कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मानी जा रही है. ऐसे में इन पार्टियों के तीन बड़े नेता, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी पर सभी की नजर है.
इन तीनों नेताओं के प्रचार करने की स्टाइल अलग है. लेकिन चुनावी मुद्दों से इतर इन नेताओं की लाइफस्टाइल को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बहस होती रही है. उदाहरण के लिए, केजरीवाल जो खुद को आम आदमी की तरह पेश करते रहे हैं, लेकिन अब उनके द्वारा पहने जाने वाले महंगे कपड़े चर्चा का विषय हैं. इसी तरह, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के कपड़ों को लेकर भी चर्चा होती रही है.
अरविंद केजरीवाल की सियासत के शुरुआती दिनों में वह अपनी ढीली-ढाली शर्ट, मफलर और सैंडल के लिए चर्चा में रहते थे. लेकिन अब केजरीवाल पफर जैकेट में दिखते हैं, जिसे काफी महंगा माना जाता है. राहुल गांधी भी अपने डिजाइनर जैकेट और जूतों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. जबकि प्रधानमंत्री मोदी की पोशाक भी डिबेट का हिस्सा रही है.
अब एक नजर इन तीनों की संपत्ति पर
2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20.40 करोड़ रुपये थी, जो इन तीनों में सबसे ज्यादा है. दूसरी तरफ, अरविंद केजरीवाल की संपत्ति 2025 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में 1.73 करोड़ रुपये बताई गई है, जो सबसे कम है. हालांकि, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की संपत्ति बढ़कर 2.51 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे दोनों की संयुक्त संपत्ति 4.24 करोड़ रुपये हो जाती है, जो नरेंद्र मोदी की 3.02 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
राहुल की संपत्ति बढ़ी...

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










