
'मोदी पर निजी हमले कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा विपक्ष', लालू यादव के बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला
AajTak
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्ष को निजी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए बल्कि जनता के मुद्दे उठाने चाहिए. चौकीदार, अडानी-अंबानी, राफेल, परिवार- पीएम मोदी के खिलाफ ये सब मुद्दे काम नहीं करते हैं.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले विपक्ष के लिए उलटे पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के परिवार के बारे में टिप्पणी करके विपक्षी दल सेल्फ गोल कर रहे हैं. उन्होंने उपरोक्त बातें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर तंज कसने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया गया था, जो विपक्ष को ही उल्टा पड़ गया था. बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस विपक्ष के 'इंडिया गुट' का हिस्सा है.
उमर अब्दुल्ला ने मीडिया कर्मियों से कहा, 'मैं कभी भी ऐसे नारों के पक्ष में नहीं था और न ही इनसे हमें कोई फायदा होता है. दरअसल, जब हम ऐसे नारे लगाते हैं तो इसका विपरीत असर होता है, इससे हमें ही नुकसान होता है. मतदाता इन नारों से संतुष्ट नहीं हैं, वह जानना चाहते हैं कि आज उसके सामने जो समस्याएं हैं उनका समाधान कैसे किया जाएगा. वे रोजगार, कृषि संकट से निपटने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फिर से सक्रिय करने के तरीके बारे में जानना चाहते हैं. मतदाता किसी का परिवार है या नहीं इस बारे में नहीं जानना चाहते'.
'हमने पीएम मोदी को खुला गोल पोस्ट दे दिया'
पीएम के परिवार को लेकर लालू यादव के हालिया बयान का जिक्र करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'अब, हमने उन्हें (मोदी को) एक खुला गोल पोस्ट दे दिया है. उन्होंने यह कहकर मौके का फायदा उठाया है कि मोदी उन लोगों का है जिनका कोई नहीं है. इसका अब हमारे पास कोई जवाब नहीं है. मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हमें ऐसी निजी राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि जनता के मुद्दे उठाने चाहिए. चौकीदार, अडानी-अंबानी, राफेल, परिवार- पीएम मोदी के खिलाफ ये सब मुद्दे काम नहीं करते हैं'.
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा पीडीपी के लिए कश्मीर घाटी में कोई सीट नहीं छोड़ने और इंडिया ब्लॉक पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'परिस्थितियों ने पीडीपी को सीट शेयरिंग से बाहर किया, मेरी पार्टी ने नहीं'. उन्होंने कहा, 'पिछले संसदीय चुनाव में पीडीपी तीसरे नंबर पर आई थी और यह कैसे उचित है कि नंबर एक या नंबर दो वाली पार्टी सीट पर दावा छोड़कर तीसरे नंबर को दे देगी? इसके अलावा, मुझे सीट (दक्षिणी कश्मीर-राजौरी) पर भाजपा का कोई प्रभाव नहीं दिखता है. जहां तक गठबंधन का सवाल है, तो इसे जिंदा रखना हर पार्टी की जिम्मेदारी है'.
'पीडीपी ने NC के साथ गठबंधन धर्म नहीं निभाया'

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








