
'मोदी तेरी कब्र खुदेगी... यह एक राजनैतिक भाषा', कांग्रेस नेता उदित राज ने दी सफाई
AajTak
पिछले दिनों कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने पीएम मोदी के खिलाफ 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की नारेबाजी की थी. अब पीएम मोदी के हमले के बाद कांग्रेस ने शनिवार को इस नारे पर सफाई दी. कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह एक राजनैति भाषा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' पर विरोध बढ़ने के बाद शनिवार को कांग्रेस ने सफाई दी. इस नारे को लेकर कांग्रेस उदित राज ने कहा कि यह एक राजनैतिक भाषा है. देश को स्वस्थ रहना है तो जरूरी है कि पीएम मोदी की 'राजनीतिक कबर' खोदी जाए...' उन्होंने कहा कि जब पीएम कहते हैं- कांग्रेस मुक्त भारत, तो क्या इसका मतलब वे कांग्रेसी नेताओं का मरना चाहते हैं या पार्टी को हटाना चाहते हैं?
दरअसल पीएम मोदी ने शुक्रवार को शिलॉन्ग की एक रैली के दौरान इस नारे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था. पीएम ने कहा था कि वो कहते हैं कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं, वे आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा. पीएम के इस बयान के बाद उदित रात ने यह सफाई दी है.
पिछले दिनों पीएम के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को जब दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया था, तब उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने पीएम मोदी के खिलाफ यह नारेबाजी की थी.
वहीं बीजेपी राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा-"मैं रायपुर में उन कांग्रेसियों को चुनौती देता हूं, जो पीएम मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं ... मैं उन्हें बताऊंगा कि हमारे कार्यकर्ता योद्धा हैं. हम बिहार सीएम हाउस पर भगवा झंडा फहराएंगे. बिहारी अभी भी बेहतर भविष्य के लिए पलायन कर रहे हैं... जो अन्ना वस्त्र उपजाएगा, वही कानून बनाएगा. किसी को भी गाली देने का अधिकार किसी भी कीमत पर नहीं दिया जाएगा.”

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








