
मोदी-ट्रंप की मुलाकात से भारत को क्या मिला? जानें- दोस्ती के बीच किन मुद्दों पर दिखा तनाव
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अमेरिका में हुई मीटिंग कई मायनों में अहम रही. दोनों देशों के बीच कई बड़े करार हुए. हालांकि, सबकी नजरें इस बात पर है कि इन सौदों में भारत को क्या मिला. आइए आपको बताते हैं...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक बैठक हुई. इस अहम बैठक में भारत और अमेरिका के बीच कई सौदे हुए, जिसमें भारत को एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी शामिल है.
मीटिंग के बाद एक जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस हुई, जिसमें पीएम मोदी ने कहा,'रणनीतिक और विश्वसनीय साझेदार के रूप में अमेरिका भारत की रक्षा तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हम आने वाले समय में संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहे हैं. नई प्रौद्योगिकियां और उपकरण हमारी क्षमताओं को बढ़ाएंगे.'
10 साल के रक्षा सौदे
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस काफ्रेंस हुई, जिसमें आकर्षण का केंद्र अमेरिका-भारत के बीच प्रमुख रक्षा साझेदारी के लिए 10 साल के ढांचे पर हस्ताक्षर की योजना थी. समझौते का उद्देश्य सामने आ रहीं सुरक्षा चुनौतियों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना है, जिससे दोनों देशों की निकट सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को बल मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी और ट्रंप की इस अहम मीटिंग में भारत को क्या-क्या मिला.
> दोनों पक्षों ने भारत की सेना में अमेरिकी रक्षा प्रणालियों के बढ़ते एकीकरण को स्वीकार किया, जिसमें ये विमान शामिल हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









