
'मोदी जी ने आपको कैसे ढूंढा...', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुनाया हरियाणा में हुआ वाकया
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को हरियाणा के हिसार में अपनी जाति के एक बुजुर्ग जोड़े के साथ बिताए हल्के-फुल्के पलों को याद किया. उन्होंने कहा कि महिला ने उनसे कहा कि उन्हें पीएम मोदी से मिलवा दें. जब उन्होंने पूछा कि मिलकर क्या करेंगे तो महिला ने कहा कि उनसे कुछ पूछना है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के एक कृषि विश्वविद्यालय में अपनी जाति के एक बुजुर्ग जोड़े के साथ बिताए हल्के-फुल्के पल को याद किया. महिला ने पीएम मोदी से सवाल पूछने के लिए उनसे मिलवाने की बात कही.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को हरियाणा के हिसार में अपनी जाति के एक बुजुर्ग जोड़े के साथ बिताए हल्के-फुल्के पल को याद किया. उन्होंने बताया, "महिला ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती है." उपराष्ट्रपति धनखड़ कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में बोल रहे थे.
जगदीप धनखड़ ने कुरुक्षेत्र में कहा, "यह घटना तब हुई जब मैं पिछली बार हिसार कृषि विश्वविद्यालय गया था. वहां मेरी जाति के एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पत्नी थे. महिला ने कहा, "कृपया मुझे पीएम मोदी से मिलवा दें." उपराष्ट्रपति के भाषण का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
उपराष्ट्रपति ने कहा, "मैंने उनसे पूछा कि पीएम मोदी से मिलकर वो क्या करेंगी.? इस पर महिला ने कहा कि मैं उनसे पूछूंगी कि उन्होंने आपको कैसे ढूंढा."
'कोरोना वायरस की तरह है एंटी-नेशनल नैरेटिव, इसे खत्म करना होगा...' बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
राजस्थान के रहने वाले हैं जगदीप धनखड़

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








