
मोदी कैबिनेट में नहीं मिला था स्थान...तभी से शुरू हो गया बाबुल सुप्रियो का प्रस्थान!
AajTak
बाबुल सुप्रियो का टीएमसी में शामिल होना कोई अचानक घटित हुई घटना नहीं है. बाबुल सुप्रियो के बीजेपी छोड़ने, किसी दूसरे दल में जाने की पटकथा तो उसी दिन लिखी जा चुकी थी जिस दिन नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंत्री पद से उनका इस्तीफा लिया गया.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से सांसद बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखकर राजनीति से संन्यास का ऐलान किया था. बाबुल सुप्रियो ने तब ये कहा था कि समाजसेवा के लिए राजनीति जरूरी नहीं. उस समय काफी मान-मनौव्वल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो ने संसद की सदस्यता से अपना इस्तीफा वापस ले लिया था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










