
मोदी का परिवारवाद की राजनीति पर जोरदार प्रहार, बीजेपी नेताओं से मांगी बड़ी कुर्बानी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को परिवारवाद की राजनीति से हमेशा के लिए तौबा कर लेने की सलाह दी है, और कहा है कि राजनीति में भी जमींदारी प्रथा खत्म होनी चाहिये. बीजेपी नेताओं को ये नसीहत देकर नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक विरोधियों को नई मुश्किल में डाल दिया है.
परिवारवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजा नसीहत ने बहुतों की टेंशन बढ़ा दी होगी. मोदी के मुंह से अब तक ऐसी बातें कांग्रेस और ऐसे तमाम क्षेत्रीय दलों के लिए ही सुनने को मिलती थीं. अब तो मोदी ने सीधे सीधे बीजेपी के नेताओं को ही कुर्बानी देने की चुनौती दे डाली है - और लगे हाथ संभावित बाकी नेताओं को भी पहले से ही आगाह कर दिया है.
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मोदी जंगलराज का युवराज कह कर संबोधित करते रहे. 2021 में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी को राजकुमार कह रहे थे. 2023 में तेलंगाना में मोदी ने बीआरएस नेता के. चंद्रशेखर राव पर परिवारवाद की राजनीति के लिए हमला बोला तो, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उसी स्टाइल में निशाना बनाकर हैरान करने लगे - राहुल गांधी को तो मोदी और बीजेपी नेता शुरू से ही युवराज बुलाते रहे हैं.
अब तक मोदी जब भी परिवारवाद की राजनीति को लेकर देश में कांग्रेस और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को टार्गेट करते रहे, विरोधियों की तरफ से बीजेपी में नेताओं के बेटे-बेटियों और परिवार के लोगों को टिकट दिये जाने की तरफ ध्यान दिलाया जाता रहा. लेकिन, देर से ही सही, चैरिटी बिगिंस ऐट होम वाला फॉर्मूला अपनाते हुए मोदी ने बीजेपी नेताओं से कुर्बानी देकर नजीर पेश करने की सलाह दे डाली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं से साफ तौर पर बोल दिया है कि राजनीति में जमींदारी प्रथा खत्म होनी चाहिये, और परिवारवाद की राजनीति में कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिये.
1. राजनीति में भी जमींदारी प्रथा खत्म होनी चाहिये
परिवारवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को ऐसी सलाह दी है, जिसे सुन कर बहुतों के पांव तले जमीन खिसक चुकी होगी. 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' जैसे नारे तो पहले से ही लगाये जाते रहे हैं, लेकिन परिवारवाद पर बीजेपी नेताओं को ऊपर से पहली बार बेहद सख्त नसीहत मिली है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










