
मोटापे से बेखौफ होकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी ये महिला
AajTak
महिला अपने मोटापे और फैशन की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स हैं. ऐबी ने अपने वजन को लेकर खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि वह खुद को एक फैशन इंफ्लूएंसर मानती हैं. वह स्किन को छिपाने के बजाय उसे फ्लॉन्ट करना अधिक पसंद करती हैं.
सोशल मीडिया पर एक फैशन इंफ्लूएंसर कहर बरपा रही है. इस महिला का नाम ऐबी बाइबल है. इनका कहना है कि मोटापे में यह और ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं. ऐबी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. इनमें वह बिकिनी पहने भी देखी जा सकती हैं. खुद को 'फैट गर्ल' और फैशन लवर बताने वाली ऐबी स्टाइलिश आउटफिट्स पहने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करना काफी पसंद करती हैं. उनके इसी अंदाज की लोग खूब तारीफ करते हैं लेकिन उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है.
ऐबी बाइबल को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. उनके स्टाइल को जहां कुछ लोग पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोग उनके शरीर पर भद्दे कमेंट करते हैं. वह ऐसे लोगों को या तो नजरअंदाज करती हैं, या फिर इनके कमेंट्स पर खुलकर अपनी राय देती हैं.
एक वीडियो में उन्होंने बताया कि लोग उन्हें इतनी सलाह तक देते हैं कि उन्हें कैसा अंडरवियर पहनना चाहिए. ऐबी का कहना है, 'लोग मुझे बोल रहे हैं कि मुझे कैसी ब्रा और ड्रेस पहनना चाहिए, उन लोगों की बातें बेकार हैं.' ऐबी अपनी स्किन को छिपाने के बजाय उसे फ्लॉन्ट करना अधिक पसंद करती हैं. इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर माइक्रो बिकिनी पहने हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी.
खाते हुए भी डालती हैं वीडियो
ऐबी ने सोशल मीडिया पर हॉटडॉग खाते हुए अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को पसंद नहीं आएगा कि कोई मोटा इंसान कैसे हॉटडॉग खा रहा है. उन्होंने खुद को सपोर्ट करने वाले लोगों को भी शुक्रिया कहा.
इंस्टाग्राम पर अपने 50 हजार फॉलोअर होने की खुशी में ऐबी ने एक पोस्ट किया और लिखा कि उनके लिए यह बहुत खुशी की बात है कि लोग उनके जीवन और फैशन से जुड़ी पसंद के बारे में सुनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कई बार वह नफरत भरे कमेंट्स की वजह से दुखी हो जाती हैं लेकिन इस बात से खुश हैं कि कम से कम लोगों को उनकी वजह से हंसने का मौका मिल पा रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










