
मॉस्को से गोवा जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, ई-मेल पर मिली थी बम होने की खबर
AajTak
मॉस्को से गोवा जा रहे विमान की जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. विमान में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था, उसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई है.
मॉस्को से गोवा जा रहे विमान की जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. विमान में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था, उसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई है. बताया जा रहा है कि एटीसी को एक बम वाला मेल मिला था, उस मेल से सभी हाई अलर्ट में आ गए और तुरंत पायलट को सूचित किया गया. उसके बाद गोवा जा रहे विमान को तुरंत गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया.
अभी के लिए जामनगर एयरपोर्ट पर कलेक्टर पुलिस समेत बॉम्ब डिस्पोजल स्कॉड भी पहुंच गया है. विमान की तलाशी ली जा रही है, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. विमान में 200 से ज्यादा यात्री मौजूद थे. अब ये बम वाली सूचना कहां से आई थी, किसने दी थी, अफवाह थी या सच्चाई, एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं. जामनगर के एसपी ने आजतक से बात करते हुए कहा है कि पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है. बम होने की सूचना मिली थी, इसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. सभी यात्री एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं. विमान करीब रात 10 बजे लैंड किया था.
वैसे सोमवार को विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई. यह घटना शाम 7.53 मिनट पर हुई थी. डीजीसीए सूत्रों का कहना है कि विस्तारा की फ्लाइट ए320 का ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से विमान एयर टर्न बैक में फंस गया था. विमान की 8.19 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई. कुछ दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 (दिल्ली-पेरिस) की भी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप इशू आया था. इसी वजह से फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






