
मॉनसून के मौसम में ना करें इन 7 चीजों का सेवन, बिगड़ सकती है सेहत
AajTak
मानसून के आते ही लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल जाता है लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ लेकर आता है. ऐसे में हर व्यक्ति को जरूरत है कि वो अपने खानपान का ध्यान रखें. आइए जानते हैं कि मॉनसून के मौसम में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए.
Monsoon Health Tips: भारत के अधिकतर राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मॉनसून के आने से गर्मी से तो राहत मिलती है लेकिन ये मौसम अपने साथ कई बिमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, सर्दी, फ्लू भी साथ लेकर आता है. हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा ये सलाह देते हैं कि मॉनसून में घर साफ रखें और खाने पीने का भी खास ख्याल रखें. इस मौसम में जरूरी है कि सेहत के प्रति कोई लापरवाही ना बरती जाए. मॉनसून में सबसे ज्यादा संक्रमण बाहरी खाने या तैलीय खाने से फैलता है जैसे समोसा, पकोड़े, चाट आदि. आइए जानते हैं बारिश में बीमारियों से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए.
1. हरी सब्जियां
बारिश के इस मौसम में हरी सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, साग, पालक नहीं खानी चाहिए. एक्सपर्ट के अनुसार, बरसात में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है. पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं. बारिश के मौसम में इनको खाने से पेट खराब हो सकता है इसलिए बारिश में ऐसी सब्जियों से दूर रहें.
2. तली मसालेदार चीजें
बारिश के मौसम में तली और मसालेदार खाने से बचें. इस तरह का भोजन शरीर में फैट और पित्त बढ़ाता है जो कि शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है. इसलिए पकौड़े, समोसे या तली हुई चीजों से भी बचना चाहिए जो डायरिया और डायजेशन को खराब कर देते हैं.
3. मशरूम

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












