
मॉडल को लग रहा था जुकाम है, एक्स-रे देखा तो डॉक्टर बोले- किसी भी सेकेंड हो सकती है मौत
AajTak
रूस की मशहूर इन्फ्लुएंसर एकातेरिना बदुलिना को क्या पता था कि एक मामूली बुखार उसकी जिंदगी के सबसे बड़े राज का पर्दाफाश करेगा. एक अस्पताल के कमरे में डॉक्टरों ने जो खोजा, उसने न सिर्फ उनके होश उड़ा दिए.
रूस की मशहूर इन्फ्लुएंसर एकातेरिना बदुलिना को क्या पता था कि एक मामूली बुखार उसकी जिंदगी के सबसे बड़े राज का पर्दाफाश करेगा. एक अस्पताल के कमरे में डॉक्टरों ने जो खोजा, उसने न सिर्फ उनके होश उड़ा दिए.
सर्दियों की एक ठंडी सुबह, एकातेरिना ने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया. उसे बुखार और कंपकंपी ने बुरी तरह जकड़ रखा था.एकातेरिना को ऐसा लग रहा था उसे क्या न्यूमोनिया हो गया है?
डॉक्टरों ने फौरन एक्स-रे किया, लेकिन जो देखा, वो किसी के भी पैरों तले जमीन खिसकाने के लिए काफी था. एकातेरिना के फेफड़ों में एक धातु का टुकड़ा – 5x16 मिमी का स्प्रिंग – साफ नजर आ रहा था.
एक रहस्य जो 7 साल से छुपा था यह स्प्रिंग वहां कैसे पहुंचा? सवाल का जवाब ढूंढने के लिए डॉक्टरों ने गहराई से जांच शुरू की. तब खुलासा हुआ कि यह टुकड़ा एकातेरिना की 7 साल पुरानी सर्जरी का हिस्सा था.
27 साल की उम्र में एकातेरिना को थ्रोम्बोएम्बोलिज्म हुआ था. एक गंभीर स्थिति जिसमें खून का थक्का बन जाता है. उस समय डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए 33 ट्यूब्स लगाई थीं. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उन ट्यूब्स में से एक स्प्रिंग उसके शरीर में छूट जाएगा और 7 साल बाद उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा.
हर पल मौत के करीब डॉक्टरों के मुताबिक, यह स्प्रिंग खून के जरिए फेफड़ों तक पहुंच गया था. यह किसी भी पल आपकी जान ले सकता है. आप हर सांस के साथ मौत के और करीब जा रही हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











