
मैसूर: कार से कुचलकर पड़ोसी ने ही ली थी रिटायर्ड IB ऑफिसर की जान! इस वजह से हुआ था विवाद
AajTak
मैसूर के रिटायर्ट IB ऑफिसर की कार से कुचलकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जांच में हत्या के पीछे पड़ोसी का हाथ होने की बात सामने आई है. दरअसल, निर्माण को लकर आईबी अधिकारी कुलकर्णी और पड़ोसी के बीच झगड़ा हुआ था.
मैसूर के रिटायर्ट IB ऑफिसर की कार से कुचलकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जांच में हत्या के पीछे पड़ोसी का हाथ होने की बात सामने आई है. दरअसल, निर्माण को लकर आईबी अधिकारी कुलकर्णी और पड़ोसी के बीच झगड़ा हुआ था. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले के खुलासे के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेगी.
दरअसल, 83 वर्षीय आरएस कुलकर्णी सेंट्रल इंटेलिजेंट ब्यूरो बेंगलुरु में सहायक निदेशक के रूप में कार्यरत रहे रह चुके थे. कुलकर्णी 23 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे. वह रिटायरमेंट के बाद मैसूर में रह रहे थे. 5 नवंबर की सुबह जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए गए तो मनसा गंगोत्री के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
पुलिस को शुरू में यह मामला 'हिट एंड रन' लग रहा था. इसके बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच तो पता चला कि रिटायर्ड अधिकारी को जान-बूझकर कार से टक्कर मारी गई थी. वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर प्लेट वाली कार का इस्तेमाल किया गया था.
हर एंगल से की मामले की जांच
बता दें कि इस घटना को लेकर जयलक्ष्मी थाने में मामला दर्ज किया गया था. एसीपी के नेतृत्व में 3 अधिकारियों की टीम हत्या के मामले की जांच कर रही थी. अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस ने मामले में हर एंगल से जांच की .

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










