
'मैम, मैंने जो किया वो बहुत गलत था...' 9th के स्टूडेंट ने PTM से बचने के लिए उठाया ये कदम
AajTak
लखनऊ में एक छात्र ने पैरंट्स टीचर मीटिंग से बचने के लिए खौफनाक कदम उठाया है. वह शहर के एक बड़े स्कूल में पढ़ता है. उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इसमें अपनी टीचर के लिए लिखा है कि उसने जो किया वो बहुत गलत था. ऐसा दोबारा नहीं करेगा. छात्र के इस कदम से हड़कंप मच गया.
यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कक्षा 9 के छात्र ने पैरंट्स टीचर मीटिंग से बचने के लिए खौफनाक कदम उठा लिया. SORRY नोट लिखकर उसने सुसाइड करने का प्रयास किया. इस घटना से शहर के लोग हैरान हैं.
ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिला
गौरतलब है कि छात्र शहर के गोमतीनगर विस्तार में रहता है. वह एक बड़े निजी स्कूल में 9th का स्टूडेंट है. वह घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला. सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ.
जो किया वो बहुत गलत था
इस सुसाइड नोट में उसने लिखा "मैम मैं कक्षा 9 का छात्र हूं. मैंने जो कुछ भी किया वो बहुत गलत था. मैं वादा करता हूं कि दोबारा कभी ऐसा नहीं करूंगा".
पैरंट्स से मिलने जा रही थी टीचर

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







