
मैन टू मशीन, मशीन टू मशीन... CDS अनिल चौहान ने बता दिया कैसी होगी अगली लड़ाई, PAK के लिए ये वॉर्निंग!
AajTak
CDS अनिल चौहान ने भविष्य की लड़ाइयों पर कहा कि
'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत के अनुभवों को साझा करते हुए देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ये 'Non-contact' (संपर्क रहित) युद्ध था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दे दिया कि भविष्य की लड़ाइयां कैसी हो सकती हैं.
सीडीएस सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में बोल रहे थे. यहां उन्होंने उभरते भू-राजनीतिक गतिशीलता और तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों पर प्रकाश डाला. ये बदलाव युद्ध की प्रकृति को फिर से परिभाषित कर रहे हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक की सर्व सुलभता ने नॉन स्टेट एक्टर को मजबूत किया है. जिससे छद्म युद्ध और अस्थिरता को बढ़ावा मिला है.
गौरतलब है कि शांगरी-ला डायलॉग में पाकिस्तान की ओर से पाकिस्तान सशस्त्र बलों के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा शिरकत कर रहे थे.
जनरल चौहान ने पाकिस्तान को संदेश देते हुए कहा कि भारत के विरोधी सबक लेंगे कि यह भारत की सहनशीलता की सीमा है. दो दशकों से इस छद्म युद्ध का सामना कर रहे हैं और हमने बहुत से लोगों को खो दिया है. हम इसे खत्म करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, "आधुनिक युद्ध में व्यापक बदलाव हो रहे हैं. ये बदलाव टैक्टिस और डोमेन (जमीन-हवा, समुद्र, साइबर और स्पेस) टाइमफ्रेम, रणनीतियों को लेकर हैं. ये बदलाव अब युद्ध के स्थिर प्लेटफॉर्म्स से हटकर लचीली, भ्रामक रणनीतियों (Deceptive strategies) की मांग करते हैं.
सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि आज 'मानव रहित सिस्टम' और 'Do it yourself' के बढ़ते प्रचलन की वजह से जंग की आर्थिक और मानवीय लागत कम हो रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









