
‘मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर कामयाब, भारत जीता’, पाकिस्तान पर जीत के बाद PM मोदी का पोस्ट
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी हैं. उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही भारत जीत गया.
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत की जीत के बाद लोग सोशल मीडिया पर जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय टीम को अपने खास अंदाज में जीत की बधाई दी है.
पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर... नतीजा वही, भारत जीत गया!'
पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी नेता अमित मालवीय समेत कई राजनीतिक दिग्गजों ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी है.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, पाकिस्तान को हारना ही था और भारत हमेशा चैम्पियन रहेगा. भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई.
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, भारत ने एशिया कप जीत लिया है. हमने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार धूल चटाई है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








