
मैट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात, होटल में बुलाकर किया रेप... सिंगापुर में रहने वाले आरोपी ने वीडियो भी बना लिए
AajTak
मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती करने के बाद सिंगापुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने नवी मुंबई की महिला को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद उसने कई बार महिला के साथ रेप किया. पुलिस ने बताया कि महिला ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 33 साल की महिला के साथ सिंगापुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने मैट्रिमोनियल साइट पर संपर्क किया. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई जगहों पर महिला को मिलने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ रेप किया. महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई की रहने वाली 33 साल की महिला ने मैट्रिमोनियल साइट पर सिंगापुर के एक व्यक्ति को देखा था. इसके बाद दोनों ने शादी को लेकर संपर्क किया. सिंगापुर में रहने वाले आरोपी ने महिला से शादी की बात कही और कई जगहों पर मिलने के लिए बुलाया.
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने दिसंबर 2020 से मार्च 2023 के बीच नवी मुंबई, मुंबई और सिंगापुर के लॉज और होटलों में उसे मिलने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ कई बार रेप किया गया.
आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बनाए
पुलिस का कहना है कि आरोपी से महिला का संपर्क एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुआ था. आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया. इसी को लेकर उसने अलग-अलग जगहों पर मिलने के लिए बुलाया था.
आरोपी ने कथित तौर पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं और वीडियो भी बना लिया. पुलिस ने कहा कि फिलहाल इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. आगे की जांच की जा रही है. (एजेंसी)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










