
मैकेनिक की बेटी ने टॉप किया 'CA इंटरमीडिएट एग्जाम', इंटर्नशिप करके चुकाई थी फीस
AajTak
जरीन ने आजतक को बताया कि 'मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया है. मैंने पूरे देश में पहले नंबर पर आने के बारे में सोचा ही नहीं था, मैंने साल 2017 में अप्लाई किया था और दो साल का गैप लिया. एक कंपनी में मैंने एक साल तक इंटर्नशिप की ताकि सीए की क्लास की फीस भर सकूं.
24 साल की जरीन बेगम युसूफ खान ने चार्टर्ड एकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन में पूरे देश में टॉप किया है. इस एग्जाम में जरीन ने 65.86 प्रतिशत के साथ टॉप किया है. कोविड-19 के चलते इस एग्जाम को कई बार टाला गया, जब ये एग्जाम कंडक्ट हुआ तो कुल 4 हजार 94 छात्रों ने ये एग्जाम दिया, जिसका परिणाम 8 फरवरी को आया था. जरीन बेगम युसूफ खान, ठाणे जिले के मुंब्रा में 300 फीट स्क्वायर के एक घर में अपने छोटे भाई-बहनों और माता-पिता के साथ रहती हैं. जरीन ने बताया कि वो पूरी रात घर की रसोई में पढ़ाई किया करती थीं. जरीन ठाणे स्थित एक कंपनी में करीब एक साल इंटर्नशिप की थी जिससे उन्होंने अपनी सीए की क्लासेज की फीस दी. जरीन ने आजतक को बताया कि 'मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया है. मैंने पूरे देश में पहले नंबर पर आने के बारे में सोचा ही नहीं था, मैंने साल 2017 में अप्लाई किया था और दो साल का गैप लिया. एक कंपनी में मैंने एक साल तक इंटर्नशिप की ताकि सीए की क्लास की फीस भर सकूं. परिवार के सपोर्ट के चलते मैंने पिछले साल एग्जाम दिया. मैंने इस एग्जाम में शामिल होने को लेकर काफी नर्वस और डरी हुई थी. लॉकडाउन के समय मुझे अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए और अधिक समय मिला. हमारा घर सड़क किनारे है, आसपास शोर रहता है, इसलिए मैं पूरी रात पढ़ाई करती थी ताकि कम शोर रहे.''
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











