Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'मैं पंजाब को पानी क्यों दूं, क्या उन्होंने हमें...', उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर से नहर के जरिए पानी भेजने के प्रस्ताव को ठुकराया

'मैं पंजाब को पानी क्यों दूं, क्या उन्होंने हमें...', उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर से नहर के जरिए पानी भेजने के प्रस्ताव को ठुकराया

AajTak
Friday, June 20, 2025 12:51:02 PM UTC

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कई सालों तक उन्होंने (पंजाब) हमें रुलाया. अब जब हमारे पास थोड़ा अतिरिक्त पानी है तो हम क्यों दें? 113 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित नहर पर उन्होंने कहा कि अभी के लिए यह पानी सिर्फ हमारे लिए है. पहले हम इसका उपयोग करेंगे, फिर देखेंगे.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट शब्दों में उस योजना का विरोध किया है जिसमें केंद्र सरकार कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर से एक नहर के ज़रिए सिंधु प्रणाली की तीन पश्चिमी नदियों के अतिरिक्त पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही है.

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पंजाब के लिए पानी क्यों भेजूं? उन्होंने कहा कि मैं इसकी कभी इजाजत नहीं दूंगा. पहले हम अपना पानी खुद इस्तेमाल करेंगे. जम्मू में सूखे जैसी स्थिति है, सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही पानी है, क्या उन्होंने हमें तब पानी दिया जब हमें इसकी जरूरत थी?

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पठानकोट में शाहपुर कंडी बैराज के निर्माण को लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच 45 साल पुराने विवाद का हवाला दिया. यह बैराज पठानकोट में रावी नदी पर बनाया गया है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकना था. 1979 में हुए समझौते के बाद भी यह परियोजना वर्षों तक विवादों में रही और अंततः 2018 में केंद्र सरकार की मध्यस्थता से काम शुरू हुआ. 

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कई सालों तक उन्होंने (पंजाब) हमें रुलाया. अब जब हमारे पास थोड़ा अतिरिक्त पानी है तो हम क्यों दें? 113 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित नहर पर उन्होंने कहा कि अभी के लिए यह पानी सिर्फ हमारे लिए है. पहले हम इसका उपयोग करेंगे, फिर देखेंगे.

दरअसल, पिछले महीने खबरें आई थीं कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान के हिस्से का पानी अब भारत के उत्तरी राज्यों में इस्तेमाल किया जाएगा. जल शक्ति मंत्रालय इस दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रहा है, ताकि एक भी बूंद पाकिस्तान न जाए. ये ऐलान भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' और सिंधु जल संधि रोकने के बाद किया गया था. शिरोमणि अकाली दल ने किया पलटवार  शिरोमणि अकाली दल ने सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार किया. शिअद नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जब भी देश में जल बंटवारे की बात होती है, सबसे ज़्यादा नुकसान पंजाब को उठाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में पंजाब के जल संसाधनों को राजस्थान जैसे गैर-सीमावर्ती राज्यों को दे दिया गया, जो पंजाब के साथ ऐतिहासिक अन्याय था. डॉ. चीमा ने कहा कि पंजाब के किसानों ने देश के लिए अन्न उगाने में अपना सब कुछ झोंक दिया, जिससे न सिर्फ़ ज़मीन के नीचे का जल स्तर गिर गया बल्कि नदियों में भी पानी की मात्रा घट गई. उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान भारी कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं, ताकि देश की खाद्य सुरक्षा बनी रहे.

'उमर अब्दुल्ला किसानों की ज़रूरतें समझें' SAD नेता ने उमर अब्दुल्ला को भड़काऊ बयान देने से पहले पंजाब और अन्य राज्यों के किसानों की ज़रूरतों पर विचार करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि उमर का बयान देश में राज्यों के बीच नदी जल बंटवारे को लेकर नई टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है. चीमा ने केंद्र सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब केंद्र के पास मौका है कि वह पंजाब के साथ हुआ पुराना अन्याय सुधार सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह पंजाब को इस परियोजना के तहत अतिरिक्त पानी आवंटित करे.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए? देखें विशेष

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया, देखें शंखनाद

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

'कांग्रेस से जबरदस्ती की शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक...', खड़गे को पूर्व PM का हल्का-फुल्का जवाब

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने 2018 की कांग्रेस और जनता दल सेकुलर की सियासी दोस्ती को याद किया और कहा कि 2019 में हमने कांग्रेस से रिश्ते नहीं तोड़े कांग्रेस ही हमें छोड़कर अलग हुई. देवेगौड़ा ने कहा कि इस रिश्ते में सिर्फ प्रताड़ना रह गई थी, इसलिए उन्हें 'तलाक' लेना पड़ा.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

'ED की रेड में हस्तक्षेप करके CM ने ठीक नहीं किया', सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप को लेकर सख्त टिप्पणी की है. I-PAC मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसे हालात से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने की जरूर​त है.

एक साथ जलीं 7 चिताएं... इंदौर में EV चार्जिंग ब्लास्ट ने उजाड़े परिवार, 3 मंजिला मकान स्वाहा, गर्भवती बहू और 2 बच्चों समेत 8 की मौत

Indore Brijeshwari Annex Indore Fire 8 Dead: इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने 8 जिंदगियां लील लीं. हादसे में कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं.

वाराणसी में जो हुआ वो क्या 2027 से पहले की तैयारी है? देखें दंगल

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

19 दिन और 2000 हमले... थमने की बजाय और भयावह हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध

अमेरिका इजरायल के साथ ईरान का युद्ध 19 दिन से जारी है, लेकिन संघर्ष थमने के बजाय और बढ़ता जा रहा है. अब तक 2,000 से ज्यादा हमले दर्ज हो चुके हैं. तेहरान सबसे ज्यादा निशाने पर है, जबकि जवाबी कार्रवाई पूरे पश्चिम एशिया में फैल चुकी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमलों से तेल कीमतों में तेज उछाल आया है.

नीतीश कुमार की जेडीयू से केसी त्यागी के निकल जाने में मैसेज क्या है?

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

'डिप्टी चेयरमैन का रोल भी आज निभाया', राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में वंदे मातरम् बोलने पर रोक का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि हम इसके लिए करेक्शन लेकर आए. कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने इस दौरान उनसे यह भी पूछ लिया कि पूर्व सभापति को फेयरवेल कब दे रहे हैं.

BHAVYA स्कीम, कृषि और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए ₹54,926 करोड़ मंजूर, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को 54,926 करोड़ रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी. ‘भव्य’ योजना से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, जबकि किसानों, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए भी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं.

'सेकंड ओपिनियन हमारे लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये ऐसे सांसद रहे, जिन्हें पुराने और नए दोनों संसद भवन में बैठने का अवसर मिला.

पहले गोली मारी, फिर चाकू से गोद डाला, अब गिरफ्तार... गोरखपुर राजकुमार चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी

गोरखपुर में पूर्व भाजपा पार्षद और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. रंजिश के चलते मॉर्निंग वॉक पर निकले नेता को पहले गोली मारी गई और फिर चाकू से 11 वार कर मौत के घाट उतार दिया गया.

ईरान के यूरेनियम पर कब्जा चाहता है अमेरिका? देखें वारदात

इजरायल के साथ मिलकर भी जब अमेरिका ईरान को झुका नहीं पाया तो उसने अब उसने ईरान के यूरेनियम को ही चुराने का फैसला किया है. ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने में मौजूद यूरेनियम पर कब्जा करने के लिए ट्रंप अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाने की सोच रहे हैं.

शीना बोरा हत्याकांड: सीबीआई अदालत को SC ने 9 महीने में ट्रायल पूरा करने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ ट्रायल पूरा करने के लिए विशेष सीबीआई अदालत को 9 महीने की अंतिम मोहलत दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब और समय नहीं दिया जाएगा.

'कांग्रेस से जबरदस्ती की शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक...', खड़गे को पूर्व PM का हल्का-फुल्का जवाब

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने 2018 की कांग्रेस और जनता दल सेकुलर की सियासी दोस्ती को याद किया और कहा कि 2019 में हमने कांग्रेस से रिश्ते नहीं तोड़े कांग्रेस ही हमें छोड़कर अलग हुई. देवेगौड़ा ने कहा कि इस रिश्ते में सिर्फ प्रताड़ना रह गई थी, इसलिए उन्हें 'तलाक' लेना पड़ा.

दिल्ली के पालम इलाके में भीषण अग्निकांड, आग लगने से 9 लोगों की मौत

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

युद्ध क्षेत्र में जहाज उड़ाना खतरनाक, पायलटों ने मांगा 'वॉर रिस्क इंश्योरेंस', DGCA को लिखा पत्र

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच इंडियन पायलट एसोसिएशन ने पायलटों, क्रू और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. डीजीसीए से वॉर रिस्क इंश्योरेंस अनिवार्य करने और खाड़ी देशों की उड़ानें रोकने की मांग की गई है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से तेल-गैस की कीमतों में लगी 'आग', भारत पर कितना होगा असर?

इजरायल और अमेरिका ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया है. जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के पांच तेल और गैस ठिकानों पर हमलों की धमकी दी है. इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं.

ब्लैक एंड व्हाइट: लारीजानी का जनाजा निकला, खामेनेई का क्यों नहीं?

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

LPG की किल्लत के बीच साइबर ठग एक्टिव, सिलेंडर बुकिंग के दौरान रहें सावधान, दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट

देश में LPG संकट की खबरें सामने आ रही हैं. कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं. इस बीच, साइबर ठग भी स्थिति का फायदा उठाकर फर्जी कॉल और मैसेज भेजकर लोगों को ठगी का शिकार कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने सिलेंडर बुकिंग को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है.

'राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं महिलाएं', CM भगवंत मान ने महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

मोहाली में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया. उन्होंने महिलाओं से राजनीति और निर्णय लेने वाले शीर्ष पदों पर आने की अपील की. सीएम ने स्पष्ट किया कि 'AAP' सरकार महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि सत्ता में हिस्सेदारी भी दे रही है.

दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर इजरायल का हमला, भड़के ईरान ने सऊदी-कतर को दी धमकी

ईरान के पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने सऊदी, यूएई और कतर के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. इजराइल और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच ऊर्जा संकट गहराया है और वैश्विक बाजार पर इसका असर दिख रहा है.

अमेरिका की मदद से इजरायल ने ईरान के गैस ठिकाने पर हमला किया, देखें खबरदार

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, ​डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us