
'मैं नहीं चाहती मेरे बच्चे भी आतंकवाद सहें...', PM मोदी को सुनने आई कश्मीरी महिला ने PAK को दिखाया आईना
AajTak
श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी की एक प्रशंसक कश्मीरी महिला ने राज्य से 370 हटने से पहले और बाद के अपने अनुभवों पर बात की. उन्होंने का कि मैं मोदी की बहुत बड़ी फैन हूं, उन्होंने हमारे कश्मीर के लिए ऐसी-ऐसी चीजें की हैं, जो आज तक किसी ने नहीं की. पहले हमारा कश्मीर बहुत पीछे था. लेकिन अब मेरा कश्मीर भी आगे बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं. साल 2019 में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर का उनका ये पहला दौरा है. इस दौरान बख्शी स्टेडियम में लोगों का तांता लगा हुआ है. बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़े पड़े हैं.
ऐसे में श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी की एक प्रशंसक कश्मीरी महिला ने राज्य से 370 हटने से पहले और बाद के अपने अनुभवों पर बात की. उन्होंने का कि मैं मोदी की बहुत बड़ी फैन हूं, उन्होंने हमारे कश्मीर के लिए ऐसी-ऐसी चीजें की हैं, जो आज तक किसी ने नहीं की. पहले हमारा कश्मीर बहुत पीछे था. लेकिन अब मेरा कश्मीर भी आगे बढ़ रहा है.
'बंदूक की नोंक पर बेटियों की शादी होती थी'
महिला ने बताया कि मेरा जन्म 1993 में हुआ था. मैंने कश्मीर में ऐसा मंजर देखा है, जो भगवान किसी को ना दिखाए. यहां बंदूक की नोंक पर बेटियों की शादी करा दी जाती थी. कम उम्र में लड़कियां विधवा हो जाती थी. एक जवान घर से निकलता था तो रात में उसका शव घर आता था. यहां के कब्रिस्तान शवों से पटे पड़े थे. लेकिन 370 हटने के बाद हालात सुधरे हैं.
उन्होंने बताया कि मोदी ने इस देश के लिए बहुत कुछ किया है. हमारे बच्चे घर में बैठे-बैठे डिप्रेशन में आ जाते थे. लेकिन आज वे बिहचक घर से बाहर निकलकर खेलते हैं.
'आतंकवाद को करीब से देखा है'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










