
'मैं तो 100 घंटे काम करता हूं, लेकिन...' सप्ताह में 90 घंटे काम के बहस में शामिल हुए अब ये कारोबारी
AajTak
शेनॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एक कारोबारी के रूप में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि वे अक्सर सप्ताह में 100 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, लेकिन असली काम अक्सर दिन के 4-5 घंटों के दौरान ही पूरा हो जाता है.
दिग्गज अरबपति नारायण मूर्ति के सप्ताह में 70 घंटे काम और अब लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के चेयरमैं द्वारा सप्ताह में 90 घंटे काम करने के बयान ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है. 90 घंटे सप्ताह में काम करने के बयान के बाद एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ट्रोल भी हो रहे हैं. लोगों का ये मानना है कि अगर 90 घंटे सप्ताह में काम करेंगे, तो फिर घर या अन्य कामों के लिए वक्त ही कहां बचेगा? इस चर्चा में कई दिग्गजों ने अपनी बात रखी है. इसी बीच, कैपिटलमाइंड के संस्थापक और सीईओ दीपक शेनॉय ने प्रोडक्टविटी और वर्क लाइफ बैलेंस पर अपनी बात शेयर की है.
शेनॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एक कारोबारी के रूप में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि वे अक्सर सप्ताह में 100 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, लेकिन असली काम अक्सर दिन के 4-5 घंटों के दौरान ही पूरा हो जाता है. उनकी पोस्ट से यह संकेत मिलता है कि यह काम किए गए घंटों की संख्या के बारे में नहीं है, बल्कि उन घंटों के दौरान तीव्रता और फोकस के बारे में है.
शेनॉय ने काम के घंटों को लागू करने की पारंपरिक धारणा को भी चुनौती दी. उन्होंने कहा कि प्रेरित व्यक्ति सख्त समय सीमाओं की आवश्यकता के बिना स्वाभाविक रूप से कड़ी मेहनत करेंगे.
क्या लिखा अपनी पोस्ट में? शेनॉय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, 'मैंने अपने पूरे कार्यकाल में शायद सप्ताह में 100 घंटे काम किया है, लेकिन उसमें से अधिकांश काम मैंने एक कारोबारी के रूप में की. आपको काम के घंटे लागू करने की जरूरत नहीं है, जो लोग प्रेरित हैं वे खुशी से काम करेंगे. किसी भी मामले में ज्यादातर वास्तविक काम दिन में 4-5 घंटे में होता है, लेकिन आपको नहीं पता कि यह कब होता है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अभी भी बैठकों को काम कहना मुश्किल लगता है, लेकिन इसमें उस काम से ज्यादा ऊर्जा लगती है जिसे मैं काम कहता हूं. कुछ हद तक यह काम x घंटे का तर्क मेरे लिए समझ से परे है. जब मैं खेलता हूं, तो मैं जमकर खेलता हूं. जब मैं काम करता हूं, तो मैं जमकर काम करता हूं.'
'संडे का नाम बदलकर 'सन-ड्यूटी' क्यों न कर दिया जाए' कुछ उद्योग जगत के लीडर्स ने प्रति सप्ताह 80-90 घंटे काम करने के विचार का समर्थन किया, वहीं कुछ ने 90 घंटे के कार्य सप्ताह की अवधारणा पर चिंता जताई. आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि सप्ताह में 90 घंटे? संडे का नाम बदलकर 'सन-ड्यूटी' क्यों न कर दिया जाए और 'छुट्टी का दिन' को एक मिथकीय अवधारणा क्यों न बना दिया जाए? मैं कड़ी मेहनत और समझदारी से काम करने में विश्वास करता हूं, लेकिन जीवन को एक सतत कार्यालय शिफ्ट में बदल देना? यह सफलता नहीं, बल्कि बर्नआउट का नुस्खा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










