
'मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं हूं...' नए झंडे के साथ रैली कर तेज प्रताप यादव ने दिखाए बगावती तेवर
AajTak
तेज प्रताप यादव ने 24 मई को अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर दावा किया था कि दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था और सफाई देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं. वह नए अंदाज में महुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और चुनाव का बिगुल फूंक दिया.
इस दौरान तेज प्रताप यादव की गाड़ी पर लगा आरजेडी का झंडा नदारद रहा. वह गाड़ी पर नया झंडा लगाकर महुआ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी के वश में रहने वाला नहीं है और जनता के फैसले के अनुसार अपना अगला फैसला लेंगे.
उन्होंने महुआ में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह यहां मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आए थे. हमने चुनाव के दौरान महुआ को मेडिकल कॉलेज देने का वादा किया थ. हमारे मैनिफेस्टो में यह बात थी. तो हमने वादा निभाते हुए क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज दे दिया है. अब इंजीनियरिंग कॉलेज देना है. हम जो वादे करते हैं, उसे निभाते हैं.
तेज प्रताप ने कहा कि हम जनता के बस में रहने वाले लोग हैं. जनता जैसा चाहेगी, वैसा करेंगे. जहां से जनता की मांग होगी, वह वहां से चुनाव लड़ेंगे. किस पार्टी से लड़ेंगे, यह बाद की बात है.
बता दें कि तेज प्रताप यादव 2015 से महुआ से विधायक रह चुके हैं. 24 मई को तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर दावा किया था कि दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था और सफाई देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है.
इस घटना के बाद आरजेडी प्रमुख लालू यदाव ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. उन्होंने तेज प्रताप के व्यवहार को पारिवारिक और सामाजिक मूल्य के अनुकूल नहीं बताया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










