
'मैं कश्मीरी पंडित हूं, मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है', जम्मू में राहुल गांधी बयान
AajTak
राहुल गांधी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे थे. उन्होंने शुक्रवार को त्रिकुटा नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, मैं कश्मीरी पंडित हूं. मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है.
कांग्रेस (congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू (Jammu) में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद को कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) बताया. राहुल गांधी ने कहा, मैं कश्मीरी पंडित हूं, मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) ने कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया. राहुल गांधी दो दिन के जम्मू दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को त्रिकुटा नगर (Trikuta Nagar) में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










