
'मैं ऊपर जिपलाइन पर था, नीचे गोलियां बरसा रहे थे आतंकी...', पहलगाम हमले के चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. हमले के वक्त ज़िपलाइन पर मौजूद सैलानी ऋषि से आजतक ने बातचीत की. ऋषि ने बताया कि कैसे आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी और वह खुद बाल-बाल बचे. उन्होंने कहा, 'मेरे सामने दो लोगों को धर्म पूछकर छह फुट के दूरी पर उन लोगों ने गोली मार दी'.
पहलगाम में 6 दिन पहले हुए आतंकी हमले का एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सैलानी के जिपलाइन पर लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई. चश्मदीद ऋषि ने आजतक को बताया कि कैसे नीचे गोलियां चल रही थीं और उन्हें 20 सेकंड बाद हमले का पता चला. उनके अनुसार, करीब पांच आतंकी सेना की वर्दी में थे, चेहरे ढके हुए थे और वे लोगों का धर्म पूछकर गोली मार रहे थे. ऋषि ने कहा कि वह खुद बाल-बाल बचे.
आजतक ने सैलानी ऋषि से बातचीत की है. उनके अनुभव को सवाल-जवाब की शक्ल में नीचे दिया गया है.
प्रश्न 1: जब आप वीडियो में दिख रहे थे, तब आपको क्या अंदाजा था कि कुछ गलत होने वाला है?
उत्तर: नहीं, मुझे कोई आइडिया नहीं था. मैं मस्ती में था, वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. स्टार्टिंग में सब कुछ सही था, फिर अचानक फायरिंग शुरू हो गई थी.
प्रश्न 2: फायरिंग कितने बजे शुरू हुई और आपको कब पता चला?
उत्तर: करीब 8 बजे के आसपास फायरिंग शुरू हुई थी. मुझे लगभग 20 सेकंड बाद एहसास हुआ कि आतंकी हमला हुआ है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










