
'मैंने IIT-IIM की बात की थी, वादा पूरा किया', जम्मू-कश्मीर में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में कहा कि एक वो दिन भी थे, जब जम्मू कश्मीर में अलगाव की खबरें आती थीं. अब जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. आज ही यहां 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलायान्स-लोकार्पण हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में करीब 32 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें एजुकेशन, रेलवे, एविएशन और रोड सेक्टर्स से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं. पीएम ने घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन और बारामूला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई.
पीएम मोदी ने कहा,'70 साल से अधूरे सपने मोदी पूरे करके देगा. पहले बम-बंदूक जम्मू-कश्मीर के लिए दुर्भाग्य था. एक वो दिन भी थे, जब जम्मू कश्मीर में अलगाव की खबरें आती थीं. अब जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. आज ही यहां 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलायान्स-लोकार्पण हो रहा है. देश की युवा पीढ़ी को बहुत बधाई देते हैं. आज यहां सैकड़ों नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं. मैंने IIT और IIM का बात की थी, आपसे किया वादा पूरा किया.'
परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा J-K
प्रधानमंत्री ने आगे कहा,'जम्मू कश्मीर में कनेक्टविटी तेजी से बढ़ी है. जम्मू-कश्मीर परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है. जो सरकारें एक परिवार को आगे बढ़ाने में जुटी रहती हैं, वे युवाओं का भविष्य ताक पर रख देती हैं. ऐसी सरकार लोगों से जुड़ी योजनाएं बनाने में भी दिलचस्पी नहीं रखती है. ये आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे. जम्मू कश्मीर को आज परिवारवादी राजनीति से मुक्ति मिल रही है. जम्मू कश्मीर को विकसित बनाने के लिए गरीब, किसान और युवा-नारी शक्ति पर फोकस कर रही है.'
विकसित J-K बनाकर ही रहेंगे: PM
पीएम मोदी ने कहा,'मेरा यहां से 40 साल से भी ज्यादा पुराना नाता रहा है. बहुत कार्यक्रम किए हैं, बहुत बार आया हूं. जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्यार हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है. हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर ही रहेंगे. 70 सालों से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही सालों में मोदी पूरे करेगा.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












