
'मैंने भी ओल्ड राजेंद्र नगर के बेसमेंट में पढ़ाई की है'....X पर फूटा UPSC अभ्यर्थियों का गुस्सा, कहा- जिंदगी क्या इतनी सस्ती!
AajTak
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन स्टूडेंट्स की मौत से छात्र काफी नाराज हैं. सोशल मीडिया पर छात्र तमाम पोस्ट कर रहे हैं. उनका कहना है कि लाखों फीस देकर छात्र इतनी दूर से पढ़ने आते हैं. इस घटना से प्रशासन और कोचिंग संस्थान पर कई सवाल खड़े होते हैं.
बीते दिन दिल्ली में हुई तीन UPSC छात्रों की मृत्यु का मामला (3 UPSC students died in delhi) गर्माया हुआ है. ओल्ड राजेन्द्र नगर में स्थित राव कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत के बाद सबकी नजरें प्रशासन और कोचिंग संस्थानों पर हैं. छात्रों का प्रोटेस्ट सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर जारी है. छात्रों की मांग है कि कोचिंग संस्थानों की स्थिति सुधारी जाएं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर छात्र क्या कुछ कह रहे हैं.
प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि 'कोई भी जिम्मेदार लोगों को दोष नहीं दे रहा है. इसे ज़ोर से और स्पष्ट रूप से कहें. जिला प्रशासन, कोचिंग सेंटर, एमसीडी और एनसीटी सरकार के साथ-साथ मेयर भी इसके लिए जिम्मेदार हैं'. इस हादसे में जान गंवाने वाली श्रेया यादव को लेकर एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'श्रेया यादव के पिता दूध बेचकर दिल्ली की सबसे मंहगी कोचिंग #RaoIAS में नाम लिखाया था. श्रेया होनहार छात्रा थी, घर वालों को भरोसा था श्रेया आईएएस बनेगी'.
'कोचिंग वालों की लापरवाही ने श्रेया और उनके परिवार के सपने को चूर चूर कर दिया'. एक अन्य यूजर ने लिखा, कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों और छात्रावासों को विनियमित करके ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है. #UPSCaspirants. एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, यह कोई भी हो सकता है... यहां तक कि मैं भी, मैंने पुराने राजेंद्र नगर के बेसमेंट में पढ़ाई की है... भारत में जिंदगी बहुत सस्ती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










