
'मैंने पूछा, लोग नीचे चिल्ला क्यों रहे हैं?', बुजुर्ग महिला ने बताया रोहित आर्या ने स्टूडियो के भीतर क्या-क्या किया
AajTak
मुंबई के पवई स्थित आर.ए. स्टूडियो में 30 अक्टूबर को हुए बंधक कांड में 17 बच्चों को घंटों तक बंदी बनाकर रखने वाला आरोपी रोहित आर्या बेहद शातिर था. उसने मराठी एक्ट्रेस को ‘किडनैपिंग’ पर वेब सीरीज की शूटिंग का झांसा देकर बुलाने की कोशिश की और बच्चों व उनके परिजनों को भी उसी बहाने स्टूडियो में रोका.
मुंबई में गुरुवार को हुए बंधक कांड में पहली बार कैमरे पर एक बच्चा सामने आया है, जो खुद कई घंटे तक रोहित आर्या की सनक का शिकार रहा. कई घंटों तक 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी रोहित आर्या शातिर दिमाग का था. उसने एक मराठी एक्ट्रेस को फोन करके शूटिंग के लिए बुलाया था. उसने कहा था कि हम लोग किडनैपिंग पर एक वेब सीरीज बना रहे हैं. खास बात है कि जो स्टोरी उसने अपनी वेब सीरीज के लिए सुनाई थी, ठीक वैसी ही घटनाएं आर.ए. स्टूडियो में घटती गईं. बस उसकी फिल्म का क्लाईमैक्स कुछ अलग था. लेकिन मुंबई पुलिस ने उसका अंजाम ऐसा कर दिया कि वो देखने के लिए रोहित जिंदा भी नहीं बचा.
वेब सीरीज की शूटिंग के बहाने एक्ट्रेस को बुलाया
पवई के आर.ए. स्टूडियो में 30 अक्टूबर को बंधक संकट से 17 बच्चों की सांसें ही नहीं अटकी थीं बल्कि मुंबई समेत पूरे देश की नजरें मीडिया के जरिए इसी स्टूडियो पर बनी हुई थीं. रोहित आर्या को लेकर जिस तरह नए-नए खुलासे हो रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वह कितना शातिर और सिरफिरा था. कई मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रुचिता जाधव ने बताया कि आर.ए. स्टूडियो में जो भी हुआ, वही किडनैपिंग की सेम स्टोरी सुनाकर और वेब सीरीज की शूटिंग की बात कहकर रोहित ने उसे रोल करने के लिए बुलाया था.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और अभिनेत्री की रोहित आर्या के साथ हुई चैट से खुलासा हुआ है कि, वो शूटिंग पर रुचिता के बहाने पुलिस से मांगें मनवाने के लिए सौदेबाजी करना चाहता था. रुचिता को रोहित ने अपना जो परिचय दिया था, उसमें उसने खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताया था. हालांकि कुछ निजी वजहों से एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने शूटिंग पर जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया था.
बुजुर्ग महिला ने सुनाई आपबीती
बच्चों के साथ एक बच्ची की नानी भी स्टूडियो में बंधक थीं. क्विक रिस्पांस टीम के 8 कमांडो के ऑपरेशन में उनके सिर में चोट भी आई है. उन्होंने बंधक संकट की कहानी मीडिया को सुनाई. महिला ने कहा, 'हम लोग कोल्हापुर से आए हैं. 4 दिन से शूटिंग चल रही थी. वह अच्छे से बात कर रहा था. मैं लड्डू खा रही थी. उसने मुझसे कहा कि मौसी मुझे भी लड्डू दीजिए. कल उसने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि किडनैपिंग और भाग दौड़ वाला शूट करना है. वो रॉकेट और पटाखे भी साथ लाया था. उसने कहा कि सीन के लिए लाए हैं और परसों उसने लाइट लगाने के लिए सीसीटीवी बंद कर दिए और सीसीटीवी कैमरों की जगह लाइट लगा दी.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










