
'मैंने किसी को धमकी नहीं दी',नित्यानंद राय के मामले में बोले तेजस्वी यादव
AajTak
बिहार की राजनीति में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव के खिलाफ कुछ बयानबाजी की थी, जिस पर तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेंस कर निशाना साधा है. जायसवाल ने कहा था कि सीबीआई ने तेजस्वी की जमानत रद्द करने की मांग की है, और जांच एजेंसी की ये मांग सही है.
नित्यानंद राय के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शांत पड़ते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है. दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि किसी घोटाले के मामले के आरोपी का जमानत पर बाहर रहना ठीक नहीं है. वह पूरे केस को प्रभावित कर सकता है.
तेजस्वी ने जायसवाल के इस बयान का ही जवाब दिया है. दरअसल संजय जायसवाल ने कहा था कि सीबीआई ने तेजस्वी यादव को दी गई जमानत को रद्द करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. जांच एजेंसी की मांग सही है. क्योंकि तेजस्वी ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को ठंडा करने की धमकी दे चुके हैं. संजय के इस आरोप के बाद तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा कि कभी किसी को धमकी नहीं दी गई.
रविवार को संजय जायसवाल ने कहा था कि बिहार में हर कोई जानता है कि स्थानीय बोली में ठंडा कर देंगे का क्या मतलब होता है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा था कि तेजस्वी ने सीबीआई अधिकारियों को उनके परिवारों और सेवानिवृत्ति के बाद उनकी कमजोरियों की याद दिलाते हुए खुली धमकी भी जारी की थी.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया था कि जमानत पर रहते हुए तेजस्वी ऐसी बातें कहने का साहस कैसे कर सकते हैं? सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की उचित मांग की है.
संजय जायसवाल के आरोप पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों (बीजेपी) से लेना-देना नहीं है. इन लोगों का आपस में ही कॉम्पिटिशन है कि बीजेपी का चेहरा उभरकर कौन आएगा. ईडी, सीबीआई बार-बार छापे मारने के लिए आती है. मैं उनसे कहता हूं कि आइए मेरे घर में ही दफ्तर खोल लीजिए. तेजस्वी ने साफ किया है कि उन्होंने ऐसी कोई धमकी नहीं दी है और संजय जायसवाल अनर्गल बातें कर रहे हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









