
'मैंने अपनी नाव डुबाकर उसकी राह को आसान बना दिया...', मरने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस ने WhatsApp पर डाला था स्टेटस
AajTak
Bihar News: एक्ट्रेस अन्नापूर्णा उर्फ अमृता पांडे भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थीं. उन्होंने तमाम सीरियल्स समेत अन्य फिल्मों में भी रोल किया था. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज 'प्रतिशोध' का पहला भाग रिलीज हुआ है.
Bihar News: भागलपुर के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर जोगसर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची थी. पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई. मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है. भोजपुरी, हिंदी समेत कई फिल्मों और सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापन में भी अन्नपूर्णा काम कर चुकी थीं.
मरने से पहले भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे ने अपने WhatsApp स्टेटस पर लिखा, ''दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी. हमने अपनी नाव डुबाकर उसकी राह को आसान कर दिया.''
इधर, जोगसर पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है. जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे. फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवारवालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे बहन वीणा जब कमरे में गई तो वहां अमृता फंदे से लटकी हुई थी. आनन-फानन में फंदे से उताकर अृमता को तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिनों पहले अमृता की बहन वीणा की शादी थी. शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी. फिर से अचानक क्या हुआ? किसी को समझ नहीं आ रहा. बताया गया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी. वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं. अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं. बहन के मुताबिक, अमृता अपने करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी. वह काफी डिप्रेशन में थी. इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी.
अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडे भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थीं. उन्होंने तमाम सीरियल्स समेत अन्य फिल्मों में भी रोल किया था. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज 'प्रतिशोध' का पहला भाग रिलीज हुआ है. इसको लेकर वह काफी उत्साहित भी थी. थानेदार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच होगी.
(रिपोर्ट:- राजीव सिद्धार्थ)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










