
मेलानिया को लेकर डोनाल्ड ट्रंप से क्या बोले व्लादिमीर पुतिन, सुनते ही हंसने लगे लोग VIDEO
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात का एक किस्सा साझा किया और बताया कि रूसी नेता ने उनसे कहा कि वे मेरी पत्नी (मेलनिया ट्रंप) का बहुत सम्मान करते हैं. इसके जवाब में ट्रंप ने मजाक में पूछा, 'और मेरा बारे में क्या?'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत का एक किस्सा साझा किया. जिसमें पुतिन ने मेलानिया ट्रंप के लेकर खास बात कही है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी बातचीत का किस्सा साझा करते हुए कहा, रूसी नेता ने उनसे कहा कि वे मेरी पत्नी का बहुत सम्मान करते हैं.
इसके जवाब में ट्रंप ने मजाक में पूछा, 'और मेरा बारे में क्या?' पुतिन ने हंसते हुए जवाब दिया, 'वे मेलानिया को मुझे से ज्यादा पसंद करते हैं.' इस पूरे वाक्य को सुनने के बाद वहां मौजूद लोग जोर से हंसने लगे.
दरअसल, इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप के साथ दो घंटे की फोन पर बातचीत के बाद पुतिन ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन के साथ मिलकर तीन साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पुतिन ने संवाददाताओं से कहा, "हमने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सहमति जताई है कि रूस एक मसौदा प्रस्ताव देगा और यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते पर काम करने के लिए तैयार है. इसमें समझौते के सिद्धांतों और संभावित शांति समझौते की समयसीमा जैसे कुछ बिंदु शामिल होंगे."
उन्होंने कहा कि शांति की दिशा में किसी भी प्रगति के लिए सीजफायर की शर्तें तय करना आवश्यक होगा, जिसमें इसकी अवधि भी शामिल होगी. यूक्रेन ने अपने यूरोपीय सहयोगियों और अमेरिका के साथ मिलकर रूस से तत्काल, बिना शर्त 30 दिन का सीजफायर स्वीकार करने की अपील की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











