
'मेरे सामने मिनी हिंदुस्तान...', कुवैत में पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, कुंभ का दिया न्योता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत दौरे पर हैं. इस दौरान शनिवार को उन्होंने भारतीय प्रवासियों को 'हाला मोदी' इवेंट में संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरे सामने 'मिनी हिंदुस्तान' उमड़ आया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत दौरे पर हैं. इस दौरान शनिवार को उन्होंने भारतीय प्रवासियों को 'हाला मोदी' इवेंट में संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरे सामने 'मिनी हिंदुस्तान' उमड़ आया है. जहां हर क्षेत्र के लोग मेरे सामने नजर आ रहे हैं, लेकिन सभी के दिल में एक ही गूंज है- भारत माता की जय...
बता दें कि पीएम मोदी का रविवार को कुवैत दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान वो कुवैत पीएम के साथ बैठक करेंगे. कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है. आज शाम 6 बजे ही पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे.
क्या बोले पीएम मोदी...
पीएम मोदी ने कहा कि आज निजी रूप से मेरे लिए ये पल बहुत खास है, क्योंकि 43 साल यानी 4 दशक से भी ज्यादा समय बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है. आपको भारत से यहां आना है तो सिर्फ 4 घंटे लगते हैं, लेकिन किसी पीएम को यहां आने में 4 दशक लग गए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कुवैत के बीच संबंध सभ्यताओं, समुद्रों और व्यापार के हैं.भारत और कुवैत हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं.
कुवैत को बोला थैंक्स

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











