
'मेरे लिए गर्व की बात है...'RSS के इवेंट में शामिल हुईं रुपाली गांगुली, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी
ABP News
अनुपमा से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली रुपाली गांगुली हाल ही में आरएसएस के एक इवेंट में शामिल हुईं. इस इवेंट की तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक नोट भी शेयर किया.
रुपाली गांगुली छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं. इतना ही नहीं वो कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हुई भी नजर आती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में पहुंची थीं, जिसका आयोजन संगठन के 100 साल पूरे होने पर किया गया था.
रुपाली गांगुली ने कहा कि ये गर्व की बात है जो वो इस इवेंट में शामिल हुईं. एक्ट्रेस ने संघ प्रमुख के संग तस्वीरें भी शेयर की हैं.बता दें आरएसएस के इवेंट में शामिल होने के बाद रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.एक्ट्रेस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत और शिल्पा शेट्टी के संग भी तस्वीरें शेयर की हैं.
एक्ट्रेस ने इस इवेंट का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हुए एक नोट लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा,'सरसंघचालक मोहन भागवत की उस्थिति में रहना और उनसे संवाद करना तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है.
मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं













