
मेरे मरने के बाद तुम सुखी रहना चाहती हो? आइसोलेशन से चिढ़ी सास ने बहू को जबरन गले लगा पॉजिटिव किया
AajTak
आइसोलेशन से परेशान सास अपनी बहू को भी संक्रमित करना चाहती थी. सास ने परिवार वालों से कहा कि क्या मेरे मरने के बाद तुम सब सुखी रहना चाहते हो? यह कह कर उसने अपनी बहू को जबरन गले लगा लिया.
कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद एक महिला इतनी परेशान हुई कि उसने अजीबोगरीब कदम उठा लिया. कोरोना पॉजिटिव महिला ने बहू को गले लगाकर उसे भी संक्रमित कर दिया. क्योंकि महिला इस बात से परेशान थी कि संक्रमित होने के बाद उससे कोई मिल जुल नहीं रहा था और उसे अकेले बंद कर दिया गया था. ये मामला तेलंगाना के सोमरीपेटा गांव का है. जहां कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई एक महिला को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया. परिवार के लोगों ने उससे मिलता जुलना बंद कर दिया, क्योंकि दूसरे लोगों में भी संक्रमण फैलने का खतरा था. लेकिन इस बात से वो महिला इतनी नाराज हुई कि उसने अपनी बहू को जबरदस्ती गले लगा लिया और उसे भी कोरोना वायरस से संक्रमित कर दिया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










